होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन का निधन, 47 वर्षों तक 'द हिन्दू को दिया था योगदान

वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन का निधन, 47 वर्षों तक 'द हिन्दू को दिया था योगदान

वरिष्ठ पत्रकार व राज्योत्सव पुरस्कार विजेता मत्तिहल्ली मदन मोहन का रविवार सुबह हुबली में निधन हो गया। वह 83 साल क थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 months ago

वरिष्ठ पत्रकार व राज्योत्सव पुरस्कार विजेता मत्तिहल्ली मदन मोहन का रविवार सुबह हुबली में निधन हो गया। वह 83 साल क थे। उन्होंने साढ़े चार दशक से भी अधिक समय तक राष्ट्रीय दैनिक 'द हिन्दू' में काम किया और उत्तर कर्नाटक के प्रमुख मुद्दों को उजागर किया।

उनके परिवार में पत्नी सुजाता, पुत्र राघव एम., जो स्वयं भी पत्रकार हैं और पुत्री सुहासिनी हैं।

बल्लारी जिले के मूल निवासी मदन मोहन ने बेलगावी, गोवा और फिर हुबली में 'द हिन्दू' के लिए काम किया, जिसमें उन्होंने पूरे उत्तरी कर्नाटक और गोवा को कवर किया। उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था और अंतर-राज्यीय नदी जल विवादों पर कई लेख लिखे।

उन्होंने 18 साल की उम्र में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही वह रिपोर्टर के तौर पर जुड़ गए थे और 2005 में 'द हिन्दू' से विशेष संवाददाता के रूप में सेवानिवृत्त हुए। उनके पिता राघवेंद्र राव भी 'द हिन्दू' में पत्रकार के रूप में काम करते थे। उनके बड़े भाई एम. नागराज राव कन्नड़ दैनिक संयुक्त कर्नाटक के स्थानीय संपादक के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मदन मोहन के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

सिद्धारमैया ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह मदन मोहन के निधन से दुखी हूं, जिनके आलोचनात्मक विश्लेषण वाले लेख सरकार के लिए आंखें खोलने वाले होते थे।

उन्होंने कन्नड़ के कई प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में कॉलम भी लिखे। 


टैग्स निधन वरिष्ठ पत्रकार एम मदन मोहन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

21 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago