होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार पद्मेश्वर चित्रकार

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार पद्मेश्वर चित्रकार

लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय पद्मेश्वर चित्रकार ने गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

असम के वरिष्ठ पत्रकार पद्मेश्वर चित्रकार (Padmeswar Chitrakar) का बुधवार को निधन हो गया। गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली ।62 वर्षीय पद्मेश्वर लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

असम में शिवसागर जिले के सिमलुगुरी में जन्मे पद्मेश्वर चित्रकार ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1980 में साप्ताहिक अखबार ‘अमर प्रगति’ (Amar Pragati) से की थी। वर्ष 1984 में उन्होंने हिंदी साप्ताहिक ‘जागृत’ (Jagrit) जॉइन कर लिया था।  

वर्ष 1991 में उन्होंने अपना ‘साप्ताहिक कृषक बंधु’ (Saptahik Krishak Bandhu) अखबार शुरू किया था और बतौर एडिटर इसकी जिम्मेदारी संभाली थी। असम के तमाम दैनिक अखबारों में अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने ‘दैनंदिन बार्ता’ (Dainandin Barta) में बतौर चीफ रिपोर्टर भी काम किया था।

पद्मेश्वर के परिवार में उनकी पत्नी बीना चित्रकार (Bina Chitrakar), बेटा सैलेन चित्रकार (Sailen Chitrakar), पुत्रवधू और नाती है। पद्मेश्वर के निधन पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल  ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दिसपुर प्रेस क्लब ने भी पद्मेश्वर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

 


टैग्स पत्रकार का निधन पद्मेश्वर चित्रकार
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

17 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago