होम / मीडिया फोरम / दुनिया को 'अलविदा' कह गईं वरिष्ठ पत्रकार सुजाता आनंदन

दुनिया को 'अलविदा' कह गईं वरिष्ठ पत्रकार सुजाता आनंदन

वरिष्ठ पत्रकार सुजाता आनंदन का बुधवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 months ago

वरिष्ठ पत्रकार सुजाता आनंदन का बुधवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। नवी मुंबई में बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष की थीं।

तीन दशकों तक महाराष्ट्र की राजनीति के इतिहासकार के रूप में जानी जाने वाली सुजाता आनंदन ने शिव सेना पर एक किताब भी लिखी थी।

उन्होंने 'दि इंडियन एक्सप्रेस', 'नेशनल हेराल्ड', 'हिन्दुस्तान टाइम्स', 'आउटलुक' जैसे समाचार पत्र-पत्रिकाओं और न्यूज एजेंसी 'यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया' सहित कई अन्य दैनिक समाचार पत्रों के लिए काम कर चुकी थीं और कई समाचार पत्रों के लिए कॉलम लिखती थीं।

आनंदन ने मुंबई में रिपोर्टिंग के दौरान अखबारों के माध्यम से बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना के उत्थान और पतन का सटीक और गहन विश्लेषण किया था। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उत्थान जैसे विषयों पर भी काफी कुछ लिखा था।

सुजाता आनंदन मूल रूप से नागपुर की रहने वाली थीं। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी और बैचलर ऑफ जर्नलिज्म की पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1985 में समाचार एजेंसी 'यूएनआई' के माध्यम से की थी। 1994-98 के बीच, आनंदन ने दैनिक 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुंबई संस्करण के लिए एक विशेष संवाददाता के रूप में काम किया था। उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित अंग्रेजी साप्ताहिक 'आउटलुक' में 1998 से 2000 तक दो साल तक सहायक संपादक के तौर पर काम किया था। इसके बाद 2000 से 2016 के बीच उन्होंने दैनिक 'हिन्दुस्तान टाइम्स' के मुंबई संस्करण में राजनीतिक संपादक के रूप में काम किया। वर्तमान में वह अंग्रेजी अखबार 'नेशनल हेराल्ड' में सलाहाकार संपादक के तौर पर काम कर रही थीं। तीव्र लेखनी और घटनाओं के गहन विश्लेषण ने उनकी खबरों और लेखों को आम पाठकों और राजनीतिक हलकों के बीच लोकप्रिय बना दिया था।

सुजाता आनंदन ने महाराष्ट्र की राजनीति और सामाजिक कार्यों पर दो अंग्रेजी किताबें लिखी हैं। दो पुस्तकों 'हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे - हाउ शिव सेना चेंज्ड मुंबई फॉरएवर' और 'महाराष्ट्र मैक्सिमस - द स्टेट, इट्स पीपल एंड पॉलिटिक्स' के माध्यम से उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं पर टिप्पणी करके गहन विश्लेषण और जानकारी प्रदान की है। 

 मीडिया जगत ने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है-

 

 

 

 


टैग्स निधन वरिष्ठ पत्रकार सुजाता आनंदन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

23 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago