होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे जाने-माने पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, अंतिम संस्कार आज

नहीं रहे जाने-माने पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी, अंतिम संस्कार आज

लंबे समय तक ‘नई दुनिया’ के प्रधान संपादक रहे अभय छजलानी काफी समय से बीमार चल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

पद्मश्री से सम्मानित जाने-माने पत्रकार अभय छजलानी का गुरुवार को निधन हो गया है। करीब 88 वर्षीय अभय छजलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पुत्र विनय छजलानी और पुत्रियां शीला व आभा हैं। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे इंदौर में पंचकुइया मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

चार अगस्त 1934 को इंदौर में जन्मे अभय छजलानी ने वर्ष 1955 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और 1963 में कार्यकारी संपादक का कार्यभार संभाला। इसके बाद लंबे समय तक वह ‘नई दुनिया’ के प्रधान संपादक भी रहे।

वर्ष 1965 में पत्रकारिता के विश्व प्रमुख संस्थान थॉम्सन फाउंडेशन, कार्डिफ (यूके) से स्नातक की उपाधि ली थी। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र से इस प्रशिक्षण के लिए चुने जाने वाले वह पहले पत्रकार थे। शहर के कई प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही अभय छजलानी खेलों से भी जुड़े रहे। वह मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे और फिर आजीवन अध्यक्ष पद पर बने रहे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छजलानी को तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा इंदौर में इंडोर स्टेडियम अभय प्रशाल स्थापित करने के लिए भोपाल के माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान ने भी उन्हें सम्मानित किया था। वह 1988, 1989, 1994 में भारतीय भाषाई समाचार पत्रों के शीर्ष संगठन 'इलना' के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह इंडियन न्यूजपेपर्स सोसायटी (INS) के वर्ष 2000 में उपाध्यक्ष और वर्ष 2002 में अध्यक्ष रहे।

अभय छजलानी के निधन पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ समेत तमाम राजनेताओं और पत्रकारों ने दुख जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।अपने एक ट्वीट में कमल नाथ ने लिखा है, ‘पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान पद्मश्री अभय छजलानी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।  हिन्दी पत्रकारिता के आधारस्तंभ छजलानी जी हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। “भावपूर्ण नमन”’  

 


टैग्स निधन श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन अभय छजलानी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

19 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago