होम / मीडिया फोरम / दुनिया को अलविदा कह गए वयोवृद्ध पत्रकार संतोष कुमार

दुनिया को अलविदा कह गए वयोवृद्ध पत्रकार संतोष कुमार

वयोवृद्ध पत्रकार और पहली पीढ़ी के ट्रेड यूनियन नेता कॉमरेड संतोष कुमार का शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वयोवृद्ध पत्रकार और पहली पीढ़ी के ट्रेड यूनियन नेता कॉमरेड संतोष कुमार का शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

श्री कुमार के परिवार में उनकी पुत्री हैं। संतोष कुमार इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (IJU) के संस्थापक अध्यक्ष और ऑल इंडिया न्यूजपेपर एम्प्लॉयी फेडरेशन (All India News Paper Employees Federation) के अध्यक्ष भी थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में कई प्रमुख राष्ट्रीय दैनिकों में प्लांट यूनियंस का नेतृत्व किया।

उन्होंने बिहार प्रेस बिल के खिलाफ किए गए आंदोलन का नेतृत्व किया था, जिसे भारी विरोध के बाद वापस ले लिया गया था। संतोष कुमार पश्चिम पाकिस्तान के लाहौर में पैदा हुए थे और बाद में दिल्ली चले आए। वह उर्दू दैनिक ‘प्रताप’ के न्यूज एडिटर के रूप में रिटायर हुए थे। उन्होंने एआईटीयूसी (AITUC) द्वारा प्रकाशित एक पत्रिका ‘ट्रेड यूनियन रिकॉर्ड’ (Trade Union Record) को भी संपादित किया।

IJU अध्यक्ष गीतार्थ पाठक और महासचिव सबीना इंद्रजीत ने कहा कि वह पत्रकारों व अन्य मीडिया कर्मचारियों की यूनियंस के लिए एक प्रेरणा थे। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं, जिनमें ‘लाहौरनामा’ (Lahornama) भी शामिल है।  


टैग्स निधन संतोष कुमार वयोवृद्ध पत्रकार
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

1 day ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago