होम / मीडिया फोरम / पत्रकार की मौत के मामले में महिला दारोगा गिरफ्तार

पत्रकार की मौत के मामले में महिला दारोगा गिरफ्तार

यूपी के उन्नाव जिले में पत्रकार की मौत के मामले में एक महिला दारोगा को गिरफ्तार किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

यूपी के उन्नाव जिले में पत्रकार की मौत के मामले में एक महिला दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। महिला दारोगा के खिलाफ पत्रकार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार का शव 12 नवंबर को रेलवे लाइन पर मिला था, जिसके बाद परिजनों ने महिला दारोगा पर हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस को जांच में महिला दारोगा से पत्रकार की वॉट्सऐप चैटिंग सहित अन्य साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने महिला दारोगा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक आरोपी सिपाही ​फरार बताया जा रहा है।

बता दें कि उन्नाव कोतवाली अंतर्गत एबीनगर के रहने वाले पत्रकार सूरज पांडेय का शव 12 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के शराब मिल के सामने लखनऊ-कानपुर रेलवे ट्रैक पर मिला था। सूरज की मां लक्ष्मी पांडेय ने महिला दारोगा सुनीता चौरसिया व सूरज के बीच नजदीकी का खुलासा किया था। महिला दारोगा व महिला थाना में तैनात सिपाही अमर सिंह पर हत्या व हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर दी थी।

पत्रकार की मौत के मामले में आत्महत्या की कहानी ​सामने आ रही थी. इसके बाद 18 नवंबर को लखनऊ की एफएसएल टीम (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के संयुक्त निदेशक जी खान ने तीन सदस्यीय टीम के साथ रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया।

एफएसएल टीम द्वारा 21 नवंबर को रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई। इतना ही नहीं महिला दारोगा के साथ मोबाइल फोन पर हुई बात और वॉट्सऐप चैटिंग समेत अन्य साक्ष्य भी जांच टीम को मिले। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पत्रकार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला दारोगा को बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जल्द ही आरोपी सिपाही अमर सिंह को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


टैग्स पत्रकार आत्महत्या उन्नाव महिला दारोगा सूरज पांडेय
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

2 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

4 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

5 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

5 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago