होम / मीडिया फोरम / विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों के योगदान को यूं किया गया याद

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों के योगदान को यूं किया गया याद

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मथुरा में एनयूजेआई, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं ब्रज प्रेस क्लब द्वारा पर मां सरस्वती के चित्र पर उत्तरीय उढ़ाकर पत्रकारों के कार्यों की सराहना की गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

विश्व प्रेस स्‍वतंत्रता दिवस पर मथुरा में नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं ब्रज प्रेस क्लब द्वारा पर मां सरस्वती के चित्र पर उत्तरीय उढ़ाकर पत्रकारों के कार्यों की सराहना की गई। इस वर्ष दिवंगत एवं रिपोर्टिंग के दौरान शहीद हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

इस मौके पर मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के उल्लेखनीय एवं वंदनीय कार्यों से ही देश में लोकतंत्र की नींव मजबूत है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता का कार्य विशेष चुनौतीपूर्ण है। साहसी एवं ईमानदारी पूर्ण कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान होना चाहिए। वह राष्ट्र के सजग प्रहरी भी हैं, इसलिए उनके कार्यों की सराहना भी होनी चाहिए।

जिला मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ ने पत्रकारों के कार्य की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। जिला सूचनाधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने इस वर्ष विभिन्न रिपोर्टिंग के दौरान शहीद एवं दिवंगत हुए पत्रकारों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

एनयूजेआई इंडिया के राष्ट्रीय सचिव, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों का कार्य सराहनीय एवं वंदनीय है। अपनी एवं अपने परिवार की जान जोखिम में डालते हुए वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण की परवाह न करते हुए जांबाज पत्रकार साथी अपने राष्ट्र एवं समाज और संस्थान की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं, जिनकी जितनी सराहना की जाए, कम है।

इस अवसर पर सूचना विभाग के ठा. नारायण सिंह, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, चौ. विजय आर्य, धाराजीत सारस्वत, गौरव चौधरी, अनेक सिंह, महेश सिंह, रहीश कुरैशी, असफाक, डॉ. पूरन सिंह एडवोकेट, अरुण चतुर्वेदी,  दीपक सारस्वत, सोनू गोयल, सुरेश उपमन्यु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


टैग्स विश्व पत्रकारिता दिवस
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

19 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago