होम / मीडिया फोरम / अभिनंदन का ये वीडियो देखकर इमरान की तारीफ कर रहे मीडिया वाले झेंप सकते हैं!

अभिनंदन का ये वीडियो देखकर इमरान की तारीफ कर रहे मीडिया वाले झेंप सकते हैं!

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की भारत वापसी के साथ ही एक नया वीडियो पाकिस्तान की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की भारत वापसी के साथ ही एक नया वीडियो पाकिस्तान की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। इस वीडियो को देखकर ना केवल पाकिस्तान की गन्दी चाल का खुलासा हो गया है बल्कि इस वीडियो को देखकर वो पत्रकार भी झेंप सकते हैं, जो अभिनंदन को वापस भेजने के लिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तारीफों के पुल बांध रहे थे।

इस वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि ये वीडियो अभिनंदन ने पाकिस्तानी दबाव में बनाया है, इस वीडियो में वो पाक आर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वे पाकआर्मी को बेहद प्रफेशनल बताते हैं।  इतना ही नहीं इंडियन मीडिया की खुलकर बुराई कर रहे हैं, मीडिया के बारे में ऐसी ऐसी लाइंस बोल रहे हैैं, जो किसी के गले नहीं उतर सकतीं। विडियो में वे कहते है, इंडिया मीडिया बात बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं,छोटी चीज को को आग लगाकर मिर्च लगाकर बोलते हैं,लोग बहकावे में आ जाते हैं।

अभिनंदन अगर सारी मीडिया कवरेज देखेंगे तो उन्हें अपने इस जबरन बयान पर अफसोस हो सकता है,भारतीय मीडिया ने उन्हें पीएम से भी बड़ा हीरो बना दिया है। लेकिन ये साफ दिख रहा है कि वो दबाव में है, करीब चालीस कट इस वीडियो में साफ दिख रहे हैं। हो सकता है अभिनंदन ने देश की बुराई करने से साफ इंकार किया हो तो मीडिया की बुराई का आसान रास्ता चुन लिया हो। सच वही बेहतर जानते हैं, लेकिन ये पाकिस्तान की वाकई में गंदी चाल है।

एक जिम्मेदार मीडिया ग्रुप होने के नाते हम आपको वो  वीडियो नहीं दिखा रहे हैं। साथ ही हम आप सभी से अपील कर रहे हैं कि इस प्रोपेगेंडा वीडियो को किसी से शेयर ना करें। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

वरिष्ठ पत्रकार महेश लांगा को केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

3 days ago

डॉ. कर्ण सिंह के सार्वजनिक जीवन में 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

लगभग उसी समय डॉ. सिंह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, उन्होंने नेपाल की कुलीन राजकुमारी यशोराज्य लक्ष्मी से विवाह किया। वे दोनों शालीनता और गरिमा के उदाहरण थे।

5 days ago

पत्रकारों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग पर एफआईआर दर्ज करना अनुचित: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना मात्र के आधार पर पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता।

6 days ago

‘जी मीडिया’ ने मोना जैन और पूजा दुग्गल को दी विदाई, यहां देखें फेयरवेल की झलकियां

मोना जैन यहां चीफ रेवेन्यू ऑफिसर और पूजा दुग्गल एचआर हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले ही मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

1 week ago

‘भारत एक्सप्रेस’ के CMD उपेंद्र राय 'राष्ट्र चेतना अवॉर्ड' से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

1 day ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago