होम / पत्रकार कवि / अभी साहित्य से बहुत दूर हूं मैं...!

अभी साहित्य से बहुत दूर हूं मैं...!

दोस्तो, कविता लिखना तो बस अपने अंदर के और आसपास के विश्व को देखना भर है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

कुंवर सी.पी. सिंह

युवा पत्रकार ।।

दोस्तो, कविता लिखना तो बस अपने अंदर के और आसपास के विश्व को देखना भर है। कविता, प्रेम से लेकर खलिहान के जंग लगे दरवाजे तक, किसी भी चीज के संबंध में लिखी जा सकती है। कविता लिखने से आप अधिक भावपूर्ण हो सकते हैं और आपकी भाषा शैली भी सुधर जाएगी, परंतु यह समझ पाना कठिन होता है कि शुरुआत कहां से की जाए। हालांकि, कविता लेखन निश्चय ही एक ऐसा कौशल है जो अभ्यास से सुधरता है...!!

क्या मैंने लिखा है मन के समंदर को,

क्या मैंने लिखा है टूटते गहन अंदर को...

क्या देह की देहरी से इतर कुछ लिख सका हूं मैं,

क्या मन की खिड़की से कुछ कह सका हूं...

क्या स्त्री की उपेक्षा मैंने लिखी है,

क्या बेटी की पीड़ा हमको दिखी है...

क्या कृष्ण के कर्षण को मैंने नचा है,

क्या राम के आकर्षण को मैंने रचा है...

क्या शरद के रास में खुद को भिगोया है,

क्या फाग के रंग में खुद को डुबोया है...

क्या क्रांति के स्वर हमारी कानों में पड़े हैं,

सुना है सत्य के मुंह पर ताले पड़े हैं...

हर शख्स खामोशी से सहमा यहां है,

हर रात ओढ़े गहरी कालिमा यहां है...

क्या मैंने पीड़ितों की आहों को शब्दों में उकेरा है,

सुना है चांद पर आजकल जालिम का बसेरा है...

क्या गिद्ध की गंदी निगाहों को मैंने पढ़ा है,

सच के मुंह पर ये तमाचा किसने जड़ा है...

अगर ये सभी हमारी कविता में नहीं है...

सरोकारों से गर हमारी संवेदनाएं नहीं हैं...

भले ही जमाने में कितने भी मशहूर हूं मैं,

सच मानो अभी साहित्य से बहुत दूर हूं मैं...!

 

 


टैग्स कुंवर सी.पी. सिंह कविता
सम्बंधित खबरें

प्रो. फौजिया अर्शी के मुशायरा कार्यक्रम में शामिल हुईं फिल्मी जगत की तमाम हस्तियां

फिल्म डायरेक्टर प्रोफेसर फौजिया अर्शी ने एक परंपरागत मुशायरे की श्रृंखला आयोजित करने की पहल की है, जो अपने आप में एक अनोखा प्रयास है।

17-November-2022

घूंघट की हट

हठ करती थी बचपन में मैं, लेने को चुनरी रंग बिरंगी। कहती थी मुझको भी है, घूंघट वाला खेल खेलना बस आज अभी।

28-October-2021

‘क्यों हार गए जीवन का दंगल’               

बेबाक वाचन शैली और तथ्यात्मक पत्रकारिता से बनाई विलक्षण पहचान।

01-May-2021

बड़ी मारक है वक्त की मार...

इस कविता के माध्यम से कवि ने यह बताने का प्रयास किया है कि कोविड-19 ने हमारी दिनचर्या पर किस तरह का प्रतिकूल प्रभाव डाला है

29-July-2020

इसी जद्दोजहद में उम्र छूटती जाती है...

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद पुरोहित ने इस कविता के माध्यम से जीवन के सफर को बहुत ही संजीदगी के साथ बयां किया है

23-June-2020


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

4 hours from now

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

14 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago