होम / प्रिंट / COVID-19 के खिलाफ जंग में शामिल हुआ भास्कर ग्रुप, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

COVID-19 के खिलाफ जंग में शामिल हुआ भास्कर ग्रुप, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। इस बीच दैनिक भास्कर ग्रुप भी कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में शामिल हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया है। सोमवार को लॉकडाउन का छठा दिन है। इस दौरान न केवल देश की अर्थव्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है, बल्कि दैनिक श्रमिकों के सामने परिवार का पेट भरने की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है।

वहीं इस बीच दैनिक भास्कर ग्रुप भी COVID-19 महामारी के खिलाफ जंग में शामिल हो गया है। ग्रुप ने कोरोना वायरस से उत्पन्न आर्थिक कठिनाइयों को कम करने और ऐसे दैनिक श्रमिकों के लिए एक डोनेशन प्रक्रिया शुरू की है, जिसका नाम है ‘सेवा परमो धरमा’।

बता दें कि दैनिक भास्कर ग्रुप ने देश के 12 राज्यों के 40 शहरों में 1 लाख परिवारों को एक हफ्ते तक खाना पहुंचाने का संकल्प लिया है और इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए भास्कर ग्रुप 40 शहरों के लोकल एनजीओ की मदद ले रहा है।

वहीं, भास्कर ग्रुप और उसके सभी एम्प्लॉयीज ने 1 करोड़ रुपए डोनेट कर इस पहल की शुरुआत की है। इसके अतिरिक्त डोनेशन के लिए 7 करोड़ रुपए अन्य लोगों से जुटाने का लक्ष्य रखा है। वैसे आप सभी लोगों की मदद से तस्वीर बदल सकती है। लिहाजा दैनिक श्रमिकों की मदद के लिए आगे आकर दैनिक भास्कर की इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।

आप निम्न माध्यमों से दान कर सकते हैं:

• UPI Transfer through any UPI app (Google pay, Paytm, PhonePe, BHIM etc)

• UPI ID - Q47105727@ybl

• Bank Transfer (RTGS / NEFT)

• HDFC Bank

• Name - Bhaskar Foundation

• Account No. – 01441450000456

• IFSC Code - HDFC0000144

बता दें कि वे सभी जो कुछ न कुछ राशि दानकर भास्कर ग्रुप की इस पहल के साथ जुड़ेंगे, वे आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत कर लाभ का पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.dbdigital.in/donate पर क्लिक करें।


टैग्स दैनिक भास्कर ग्रुप कोविड-19 कोरोनावायरस
सम्बंधित खबरें

‘दैनिक जागरण’ में रेजिडेंट एडिटर प्रदीप शुक्ला ने दिया इस्तीफा

प्रदीप शुक्ला इस अखबार के साथ करीब 20 साल से जुड़े थे और करीब दो साल से दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

4 days ago

नवरात्रि के आगमन से बड़े ब्रैंड्स के अखबारों में ऊर्जा का संचार तेज

3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत ने भारत के प्रिंट इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है। नेशनल और रीजनल दोनों ही तरह के बड़े दैनिक अखबारों  ने विज्ञापनों में भारी उछाल दर्ज किया है।

6 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी और अनुज कुमार सिन्हा की किताबों का दिल्ली में हुआ विमोचन

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दो अक्टूबर 2024 की शाम को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

1 week ago

'अमर उजाला' में रेजीडेंट एडिटर बने आशीष तिवारी, मिली इस यूनिट की कमान

आशीष तिवारी इससे पहले ‘अमर उजाला वेब सर्विसेज’ (Amar Ujala Web Services) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां वह नेशनल टीम में कार्यरत थे।

1 week ago

बॉलीवुड स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि ने एडवोकेट डॉ. अजय कुमार पांडे की किताब का किया विमोचन

कार्यक्रम में जाने-माने लेखक, वरिष्ठ पत्रकार और आईटीवी ग्रुप, इंडिया न्यूज व आज समाज के एडिटोरियल डायरेक्टर पद्मश्री आलोक मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

17 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago