होम / प्रिंट / मध्यवर्गीय बच्चों को शीर्ष पर पहुंचने की प्रेरणा देती है डीडी पुरकायस्थ की ये किताब

मध्यवर्गीय बच्चों को शीर्ष पर पहुंचने की प्रेरणा देती है डीडी पुरकायस्थ की ये किताब

इस किताब में भारत के दूरदराज शहर के एक लड़के की कहानी है, जो चकाचौंध मीडिया कॉर्पोरेट घराने के उच्चतम पायदान पर पहुंचता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 months ago

एबीपी के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ रह चुके डीडी पुरकायस्थ की किताब Headline: Memoir of a Media CEO का विमोचन 17 अप्रैल को कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। इस किताब में भारत के दूरदराज शहर के एक लड़के की कहानी है, जो चकाचौंध मीडिया कॉर्पोरेट घराने के उच्चतम पायदान पर पहुंचता है। लेखक का मानना है कि यह किसी भी मध्यवर्गीय भारतीय बच्चे को शीर्ष पर पहुंचने के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और आशा प्रदान करेगा।

यह कहानी लेखक के जीवन और मीडिया के बीच जुड़ी हुई है। यह मीडिया के नेपथ्य में प्रकाश डालती है जिसके बारे में जानने को लोग उत्सुक हैं, क्योंकि इसके बारे में बहुत कम जानकारी है।

140 पेज में छपी इस किताब का प्रकाशन नोशन प्रेस ने किया है और यह अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित है।

डीडी पुरकायस्थ मीडिया इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है और इस क्षेत्र में उन्हें चार दशक से अधिक का अनुभव है। वह 14 वर्षों तक एबीपी के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ रहे। वह 2021 में एग्जिक्यूटिव भूमिका से सेवानिवृत्त हुए और वर्तमान में, एबीपी में नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

एबीपी में अपने कार्यकाल के दौरान, वह ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी के सदस्य थे और आईएनएस (इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी) के डिप्टी प्रेजिडेंट थे। वह एमआरयूसी (मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल) के बोर्ड में भी रह चुके हैं।

वह सबसे बड़े वैश्विक मीडिया संघ WAN-IFRA के बोर्ड के सदस्य हैं, जिसका मुख्यालय फ्रैंकफर्ट में है। वह उनकी पांच सदस्यीय नामांकन समिति के सदस्य भी हैं। वह आठ वर्षों तक डलास स्थित इंटरनेशनल मीडिया एसोसिएशन (INMA) के बोर्ड सदस्य भी रह चुके हैं। वह कॉस्ट व मैनेजमेंट अकाउंटेंट और आईटी स्पेशलिस्ट हैं। 


टैग्स किताब डीडी पुरकायस्थ
सम्बंधित खबरें

‘दैनिक जागरण’ में रेजिडेंट एडिटर प्रदीप शुक्ला ने दिया इस्तीफा

प्रदीप शुक्ला इस अखबार के साथ करीब 20 साल से जुड़े थे और करीब दो साल से दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

4 days ago

नवरात्रि के आगमन से बड़े ब्रैंड्स के अखबारों में ऊर्जा का संचार तेज

3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत ने भारत के प्रिंट इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है। नेशनल और रीजनल दोनों ही तरह के बड़े दैनिक अखबारों  ने विज्ञापनों में भारी उछाल दर्ज किया है।

5 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी और अनुज कुमार सिन्हा की किताबों का दिल्ली में हुआ विमोचन

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दो अक्टूबर 2024 की शाम को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

1 week ago

'अमर उजाला' में रेजीडेंट एडिटर बने आशीष तिवारी, मिली इस यूनिट की कमान

आशीष तिवारी इससे पहले ‘अमर उजाला वेब सर्विसेज’ (Amar Ujala Web Services) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां वह नेशनल टीम में कार्यरत थे।

1 week ago

बॉलीवुड स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि ने एडवोकेट डॉ. अजय कुमार पांडे की किताब का किया विमोचन

कार्यक्रम में जाने-माने लेखक, वरिष्ठ पत्रकार और आईटीवी ग्रुप, इंडिया न्यूज व आज समाज के एडिटोरियल डायरेक्टर पद्मश्री आलोक मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

4 hours from now

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

14 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago