होम / प्रिंट / सीएनबीसी आवाज को बाय बोल अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़े युवा पत्रकार आकाश कश्यप

सीएनबीसी आवाज को बाय बोल अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़े युवा पत्रकार आकाश कश्यप

मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले आकाश कश्यप पूर्व में कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं

पंकज शर्मा 5 years ago

युवा पत्रकार आकाश कश्यप ने नेटवर्क18 के बिजनेस न्यूज चैनल 'सीएनबीसी आवाज' में अपनी करीब दस महीने की पारी को विराम दे दिया है। वह सितंबर 2018 में इस चैनल से जुड़े थे और इन दिनों एसोसिएट प्रड्यूसर के पद पर मुंबई में कार्यरत थे। आकाश कश्यप ने अपनी नई पारी अब दैनिक भास्कर ग्रुप के साथ लखनऊ से शुरू की है। उन्होंने यहां न्यूज रिपोर्टर के तौर पर जॉइन किया है।

बता दें कि आकाश कश्यप पूर्व में कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। आकाश ने वर्ष 2012 में लखनऊ में आजतक न्यूज चैनल के साथ जून 2012 में बतौर स्ट्रिंगर जॉइन किया था। हालांकि यहां वह मात्र छह महीने ही कार्यरत रहे और दिसंबर 2012 में उन्होंने यहां से अपनी पारी को विराम दे दिया।

इसके बाद वर्ष 2013 में उन्होंने ‘Ibn7’ न्यूज चैनल, नोएडा के साथ जूनियर असिस्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर नई पारी का आगाज किया। यहां करीब पौने दो साल काम करने के बाद उन्होंने 2015 में इस चैनल का दामन छोड़कर नोएडा में ही ‘समाचार प्लस’ चैनल के साथ अपना सफर शुरू कर दिया। यहां उन्होंने करीब डेढ़ साल तक असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

वर्ष 2017 में वे ‘समाचार प्लस’ को बाय बोलकर लखनऊ में ‘लाइव टुडे न्यूज चैनल’ के साथ बतौर करेसपॉन्डेंट नए सफर पर निकल पड़े। उन्होंने इस चैनल में डेढ़ साल से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद सीएनबीसी आवाज से होते हुए अब आकाश कश्यप ने दैनिक भास्कर के साथ नई पारी शुरू की है।

मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले आकाश कश्यप ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद दिल्ली के हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कम्युनिकेशन से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की पढ़ाई की है।


टैग्स दैनिक भास्कर आकाश कश्यप
सम्बंधित खबरें

‘दैनिक जागरण’ में रेजिडेंट एडिटर प्रदीप शुक्ला ने दिया इस्तीफा

प्रदीप शुक्ला इस अखबार के साथ करीब 20 साल से जुड़े थे और करीब दो साल से दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

4 days ago

नवरात्रि के आगमन से बड़े ब्रैंड्स के अखबारों में ऊर्जा का संचार तेज

3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत ने भारत के प्रिंट इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है। नेशनल और रीजनल दोनों ही तरह के बड़े दैनिक अखबारों  ने विज्ञापनों में भारी उछाल दर्ज किया है।

5 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी और अनुज कुमार सिन्हा की किताबों का दिल्ली में हुआ विमोचन

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दो अक्टूबर 2024 की शाम को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

1 week ago

'अमर उजाला' में रेजीडेंट एडिटर बने आशीष तिवारी, मिली इस यूनिट की कमान

आशीष तिवारी इससे पहले ‘अमर उजाला वेब सर्विसेज’ (Amar Ujala Web Services) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां वह नेशनल टीम में कार्यरत थे।

1 week ago

बॉलीवुड स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि ने एडवोकेट डॉ. अजय कुमार पांडे की किताब का किया विमोचन

कार्यक्रम में जाने-माने लेखक, वरिष्ठ पत्रकार और आईटीवी ग्रुप, इंडिया न्यूज व आज समाज के एडिटोरियल डायरेक्टर पद्मश्री आलोक मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

15 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago