होम / प्रिंट / गांधीजी पर इस मैगजीन ने निकाला स्पेशल इश्यू

गांधीजी पर इस मैगजीन ने निकाला स्पेशल इश्यू

जिस दिन आप दूसरे के दर्द को समझने लगते हैं, उस दिन आपके अंदर का गांधी जिंदा हो जाता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग की गृह पत्रिका ‘समाचार भारती’ के नए अंक का शुक्रवार को प्रभाग की प्रधान महानिदेशक इरा जोशी ने लोकार्पण किया। पत्रिका का यह अंक महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर केंद्रित है। इस मौके पर गांधीजी की जिंदगी पर दूरदर्शन के लिए महात्मा नामक डॉक्यूमेंट्री बना चुके फिल्म निर्माता और पत्रकार बृजेंद्र रेही भी मौजूद रहे। रेही ने कहा कि महात्मा गांधी सबके अंदर हैं। गुजराती संत कवि नरसी मेहता के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन आप दूसरे के दर्द को समझने लगते हैं, उस दिन आपके अंदर का गांधी जिंदा हो जाता है।

गौरतलब है कि नरसी मेहता का यह भजन गांधीजी को बहुत प्रिय था। इस मौके पर इरा जोशी ने कहा कि गांधीजी के बताए रास्ते पर चलना और उनके आदर्शों को अपनी जिंदगी में उतारना आज के वक्त की जरूरत है। उन्होंने गांधीजी के स्वच्छता के सिद्धांत को अपनाए जाने पर जोर दिया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश चतुर्वेदी ने गांधीजी की पुस्तिका हिंद स्वराज को पढ़ने पर जोर देते हुए कहा कि गांधीजी ने इस पुस्तिका के जरिए भारतीय सभ्यता के मूल्यों को जगाने का काम किया है। हिंद स्वराज पर जोर देते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि गांधीजी का उद्देश्य भारतीय परंपराओं पर आधारित ग्राम स्वराज स्थापित करना था।

आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग के अतिरिक्त महानिदेशक अतुल तिवारी, राजकुमार और आकाश लक्ष्मण ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इन वक्ताओं ने गांधीजी के बताए मूल्यों पर चलने पर जोर दिया। इस मौके पर गांधीजी की जिंदगी पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें सही जवाब देने वाले 15 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समाचार सेवा प्रभाग में गांधीजी की जिंदगी पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।


टैग्स मैगजीन महात्मा गांधी लोकार्पण समाचार भारती
सम्बंधित खबरें

‘दैनिक जागरण’ में रेजिडेंट एडिटर प्रदीप शुक्ला ने दिया इस्तीफा

प्रदीप शुक्ला इस अखबार के साथ करीब 20 साल से जुड़े थे और करीब दो साल से दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

3 days ago

नवरात्रि के आगमन से बड़े ब्रैंड्स के अखबारों में ऊर्जा का संचार तेज

3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत ने भारत के प्रिंट इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है। नेशनल और रीजनल दोनों ही तरह के बड़े दैनिक अखबारों  ने विज्ञापनों में भारी उछाल दर्ज किया है।

5 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी और अनुज कुमार सिन्हा की किताबों का दिल्ली में हुआ विमोचन

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दो अक्टूबर 2024 की शाम को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

1 week ago

'अमर उजाला' में रेजीडेंट एडिटर बने आशीष तिवारी, मिली इस यूनिट की कमान

आशीष तिवारी इससे पहले ‘अमर उजाला वेब सर्विसेज’ (Amar Ujala Web Services) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां वह नेशनल टीम में कार्यरत थे।

1 week ago

बॉलीवुड स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि ने एडवोकेट डॉ. अजय कुमार पांडे की किताब का किया विमोचन

कार्यक्रम में जाने-माने लेखक, वरिष्ठ पत्रकार और आईटीवी ग्रुप, इंडिया न्यूज व आज समाज के एडिटोरियल डायरेक्टर पद्मश्री आलोक मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

1 week ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

12 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago