होम / प्रिंट / आज कुछ ऐसे नजर आए प्रमुख अखबारों के फ्रंट पेज

आज कुछ ऐसे नजर आए प्रमुख अखबारों के फ्रंट पेज

दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं

नीरज नैयर 4 years ago

आज के अखबारों की सबसे बड़ी खबर है झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे। राज्य की जनता ने भाजपा से कुर्सी छीनकर महागठबंधन को सौंप दी है। आज शुरुआत करते हैं दैनिक भास्कर से। विज्ञापनों के चलते आज दो फ्रंट पेज बनाए गए हैं। पहले फ्रंट पेज पर भाजपा की हार लीड है, जिसे सामान्य रूप में पेश करने के बजाय कुछ अलग करने का प्रयास किया गया है। ‘भाजपा के हाथ से झारखंड भी गया, एक साल में पांच बड़े राज्य गंवाए’ इसे आईब्रो के तौर पर रखा गया है जबकि शीर्षक है ‘कोई लौटा दे मेरे जीते हुए दिन।’ इसके नीचे नरेंद्र मोदी और अमित शाह की गंभीर चिंतन वाली फोटो को लगाया गया है। लीड में वर्तमान के साथ-साथ इतिहास और भविष्य पर भी प्रकाश डाला गया है।

इसके अलावा पेज पर लश्कर के तीन गुर्गों की गिरफ्तारी का समाचार है और कुछ संक्षिप्त खबरें हैं। दूसरे फ्रंट पेज की सबसे बड़ी खबर दिल्ली में एक माह में हुआ तीसरा भीषण अग्निकांड है। किराड़ी में तीन मंजिला मकान में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। 

नवभारत टाइम्स की बात करें तो लीड भाजपा की हार है, जिसमें फोटो सोरेन की साइकिल सवारी का रखा गया है। खबर के शीर्षक को फोटो से मेल कराने का बेहतरीन प्रयास अखबार ने किया है। दिल्ली के भीषण अग्निकांड को सेकंड लीड का दर्जा मिला है। नागरिकता कानून पर कांग्रेस का सत्याग्रह और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्रमुखता के साथ पेज पर हैं। केजरीवाल सरकार के दिल्ली को इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी बनाने के फैसले को एंकर में सजाया गया है।

अब नजर डालते हैं राजस्थान पत्रिका के फ्रंट पेज पर। लीड झारखंड में भाजपा की हार है। नागरिकता कानून पर भाजपा की रैली और कांग्रेस के सत्याग्रह को दूसरी बड़ी खबर के रूप में रखा गया है। तामिलनाडु में तीन जजों की बर्खास्तगी, गो-एयर ने रद्द कीं 18 उड़ानें, पत्रकार खशोगी हत्याकांड में पांच को मृत्युदंड, जेएनयू में फीस न बढ़ाने की सिफारिश सहित शादाब अहमद की बाईलाइन भी पेज पर है। शादाब बता रहे हैं कि झारखंड के नतीजों के बाद राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मुहिम शुरू हो गई है।

एंकर में एक बिलकुल अलग खबर है, जो बताती है कि किस तरह चीनी दवा के लिए भारतीय गधों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। पूरा पेज खाली होने के बावजूद अखबार ने केजरीवाल सरकार के महत्वपूर्ण फैसले को फ्रंट पेज पर जगह नहीं दी है, जो बेहद चौंकाने वाला फैसला है। 

आज अमर उजाला के फ्रंट पेज की शुरुआत टॉप बॉक्स से हुई है, जिसमें दिल्ली के भीषण अग्निकांड को रखा गया है। लीड झारखंड में भाजपा की हार है, लेकिन खबर का शीर्षक भाजपा की हार के बजाय हेमंत सोरेन की जीत पर केंद्रित है। ‘अमर उजाला’ ने भी सोरेन की साइकिल चलाते हुई फोटो को तवज्जो दी है। दिल्ली की सर्दी, केजरीवाल सरकार का दिल्ली को इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी बनाने का फैसला, स्विस खातों की जानकारी देने से केंद्र का इनकार भी पेज पर हैं।

एंकर में आज चार खबरों को जगह मिली है। पहली, नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, दूसरी कानून के पक्ष में भाजपा का मोर्चा, तीसरी, हिंसा फैलाने के आरोप में आप विधायक पर केस दर्ज और चौथी, पाकिस्तानी खतीजा बेगम को 36 साल बाद मिली नागरिकता। 

वहीं, दैनिक जागरण में दो फ्रंट पेज हैं। पहले फ्रंट पेज पर ‘भाजपा के हाथ से झारखंड भी फिसला’ शीर्षक तले विधानसभा चुनाव के नतीजों को लीड लगाया गया है। दूसरी और आखिरी बड़ी खबर के रूप में स्विस खातों की जानकारी देने से केंद्र सरकार के इनकार को रखा गया है। वहीं दूसरे फ्रंट पेज की लीड किराड़ी में हुआ अग्निकांड है। दूसरी प्रमुख खबर है ‘दिल्ली को इलेक्ट्रिक वाहनों की राजधानी’ बनाने का केजरीवाल सरकार का फैसला।

सीएए और एनआरसी पर ममता सरकार को हाई कोर्ट से मिले झटके को भी पेज पर जगह मिली है। कोर्ट ने इस संबंध में किसी भी तरह के विज्ञापन जारी करने पर रोक लगाई है। इसके अलावा जयप्रकाश रंजन की बाईलाइन सबसे नीचे डीप दो कॉलम में है। इसमें उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत पर प्रकाश डाला है।

सबसे आखिर में आज हिन्दुस्तान का रुख करते हैं। अखबार में आज दो फ्रंट पेज हैं। पहले फ्रंट पेज की लीड झारखंड में भाजपा की हार है, जिसमें जीत से खुश हेमंत सोरेन की साइकिल चलाते हुए फोटो लगाई गई है। इसके पास ही राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दिल्ली की सर्दी से जुड़ी खबर है। इस साल विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। झारखंड की हार ने भाजपा को भविष्य के लिए सचेत कर दिया है और शायद यही वजह है कि अब पार्टी अपनी सरकारों की समीक्षा करेगी, इस खबर को चार कॉलम जगह मिली है।

इसके अलावा पेज पर तीन सिंगल समाचार हैं। दूसरे फ्रंट पेज पर नजर डालें तो अग्निकांड को लीड का दर्जा मिला है। वहीं, नागरिकता कानून पर कांग्रेस के सत्याग्रह को भी प्रमुखता मिली है। उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा में सिमी से जुड़े संगठन का नाम सामने आया है। अखबार ने इस समाचार को तवज्जो देते हुए चार कॉलम में लगाया है। इसके अतिरिक्त पेज पर सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी हत्याकांड में पांच को फांसी सहित कुछ अन्य खबरें हैं। 

आज का किंग कौन?

1: लेआउट के मामले में आज ‘नवभारत टाइम्स’ सबसे आगे है। फ्रंट पेज काफी खुला-खुला और आकर्षक दिखाई दे रहा है।

2: खबरों की प्रस्तुति, खासकर लीड की बात करें तो सभी अखबारों ने अच्छा प्रयास किया है, लेकिन पहले नंबर पर ‘दैनिक भास्कर’ और दूसरे नंबर पर ‘नवभारत टाइम्स’ हैं।

3: कलात्मक शीर्षक के लिहाज से फिर ‘दैनिक भास्कर’ पहले और ‘नवभारत टाइम्स’ दूसरे स्थान पर है। ‘दैनिक भास्कर’ ने जहां लीड के शीर्षक में मोदी और शाह के मन में चल रही उथल-पुथल को दर्शाने का प्रयास किया है, वहीं ‘नवभारत टाइम्स’ ने फोटो को शीर्षक से जोड़कर कुछ अलग करने का प्रयास किया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स राजस्थान पत्रिका न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

‘दैनिक जागरण’ में रेजिडेंट एडिटर प्रदीप शुक्ला ने दिया इस्तीफा

प्रदीप शुक्ला इस अखबार के साथ करीब 20 साल से जुड़े थे और करीब दो साल से दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

4 days ago

नवरात्रि के आगमन से बड़े ब्रैंड्स के अखबारों में ऊर्जा का संचार तेज

3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत ने भारत के प्रिंट इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है। नेशनल और रीजनल दोनों ही तरह के बड़े दैनिक अखबारों  ने विज्ञापनों में भारी उछाल दर्ज किया है।

5 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी और अनुज कुमार सिन्हा की किताबों का दिल्ली में हुआ विमोचन

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दो अक्टूबर 2024 की शाम को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

1 week ago

'अमर उजाला' में रेजीडेंट एडिटर बने आशीष तिवारी, मिली इस यूनिट की कमान

आशीष तिवारी इससे पहले ‘अमर उजाला वेब सर्विसेज’ (Amar Ujala Web Services) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां वह नेशनल टीम में कार्यरत थे।

1 week ago

बॉलीवुड स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि ने एडवोकेट डॉ. अजय कुमार पांडे की किताब का किया विमोचन

कार्यक्रम में जाने-माने लेखक, वरिष्ठ पत्रकार और आईटीवी ग्रुप, इंडिया न्यूज व आज समाज के एडिटोरियल डायरेक्टर पद्मश्री आलोक मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

15 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago