होम / प्रिंट / स्थापना के 40वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है 'प्रभात खबर', पढ़िए क्या कहा प्रधान संपादक ने

स्थापना के 40वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है 'प्रभात खबर', पढ़िए क्या कहा प्रधान संपादक ने

प्रभात खबर 14 अगस्त को अपनी स्थापना के 40वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। किसी भी अखबार के लिए यह गर्व करने की बात है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

प्रभात खबर 14 अगस्त को अपनी स्थापना के 40वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। किसी भी अखबार के लिए यह गर्व करने की बात है। प्रभात खबर की यात्रा 14 अगस्त, 1984 से रांची से आरंभ हुई थी। कांग्रेस के विधायक ज्ञानरंजन ने इस अखबार को निकाला था, जो झारखंड अलग राज्य के प्रबल समर्थक थे। प्रभात खबर के लिए भी यह यात्रा आसान नहीं रही लेकिन जनहित, तेवर, मुद्दों और जमीनी पत्रकारिता के कारण तमाम बाधाओं को पार करते हुए प्रभात खबर ने राष्ट्रीय पहचान बनायी। इस मौके पर प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने अपने लेख के जरिए  प्रभात खबर की यात्रा पर फोकस डाला है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं-  

प्रभात खबर अपनी यात्रा का एक पड़ाव पूरा कर रहा है और स्थापना के 40वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। 14 अगस्त, 1984 को प्रभात खबर ने रांची से अपने सफर की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ ही समय में प्रभात खबर ने राष्ट्रीय फलक पर अपनी जगह बना ली। आज प्रभात खबर आठ स्थानों- रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और कोलकाता से एक साथ प्रकाशित होता है। 2019 के इंडियन रीडरशिप सर्वे के मुताबिक प्रभात खबर के पाठकों की संख्या 1.16 करोड़ है और केवल तीन राज्यों से प्रकाशित होने के बावजूद देश के शीर्ष हिंदी अखबारों में प्रभात खबर सातवें स्थान पर है। प्रभात खबर हमेशा सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। हमारा सूत्र वाक्य है- अखबार नहीं आंदोलन। यह यूं ही नहीं है। इसका एक पूरा इतिहास है।  

गांधीजी जिसे समाज का अंतिम आदमी कहते थे, उस अंतिम व्यक्ति के लिए यह अखबार हमेशा से मजबूती से खड़ा रहा है। जहां भी आम आदमी, समाज और राष्ट्र के विरुद्ध कुछ गलत दिखा, उसके खिलाफ प्रभात खबर एक मजबूत और निष्पक्ष चौथे स्तंभ के रूप में खड़ा हुआ है। जिन घपलों-घोटालों को शासन-प्रशासन ने छुपाकर रखना चाहा, उसे सबके सामने उजागर किया। हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि प्रभात खबर ने सबसे अधिक घपले घोटाले उजागर किये हैं। प्रभात खबर की परंपरा रही है कि वह समाज के हर वर्ग की आवाज बने, जोर-शोर से उनके मुद्दे उठाये। इस कार्य में कई प्रकार की बाधाओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन हमें अपने पाठकों का नैतिक समर्थन हर बार मिला है। हम जानते हैं कि एक अखबार के लिए पाठकों का प्रेम ही उसकी बड़ी पूंजी होती है

निष्पक्ष खबरों के साथ ही आधुनिकतम जानकारियों से अपने पाठकों को अवगत कराने का हमारा प्रयास रहा है। मेरा मानना है कि अखबार का असली मालिक तो अखबार का पाठक होता है। पाठक की कसौटी पर ही अखबार की असली परीक्षा होती है। अपनी यात्रा के दौरान अखबार ने कई उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन अखबार की यात्रा निरंतर जारी है। इस यात्रा में पाठकों ने हमारा भरपूर साथ दिया और हमें आगे बढ़ने का साहस दिया। इस मौके पर हम उनका दिल से आभार व्यक्त करते हैं। हर सुबह पाठकों तक अखबार पहुंचाने वाले वितरक बंधुओं और विज्ञापनदाताओं के प्रति भी हम सम्मान जाहिर करते हैं। यात्रा के इस पड़ाव तक प्रभात खबर के विभिन्न विभागों के सहयोगियों के बगैर पहुंच पाना मुमकिन नहीं था। उन सबके प्रति भी आभार और शुभकामनाएं।

(साभार: प्रभात खबर)


टैग्स प्रभात खबर आशुतोष चतुर्वेदी
सम्बंधित खबरें

‘दैनिक जागरण’ में रेजिडेंट एडिटर प्रदीप शुक्ला ने दिया इस्तीफा

प्रदीप शुक्ला इस अखबार के साथ करीब 20 साल से जुड़े थे और करीब दो साल से दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

3 days ago

नवरात्रि के आगमन से बड़े ब्रैंड्स के अखबारों में ऊर्जा का संचार तेज

3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत ने भारत के प्रिंट इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है। नेशनल और रीजनल दोनों ही तरह के बड़े दैनिक अखबारों  ने विज्ञापनों में भारी उछाल दर्ज किया है।

4 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी और अनुज कुमार सिन्हा की किताबों का दिल्ली में हुआ विमोचन

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दो अक्टूबर 2024 की शाम को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

1 week ago

'अमर उजाला' में रेजीडेंट एडिटर बने आशीष तिवारी, मिली इस यूनिट की कमान

आशीष तिवारी इससे पहले ‘अमर उजाला वेब सर्विसेज’ (Amar Ujala Web Services) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां वह नेशनल टीम में कार्यरत थे।

1 week ago

बॉलीवुड स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि ने एडवोकेट डॉ. अजय कुमार पांडे की किताब का किया विमोचन

कार्यक्रम में जाने-माने लेखक, वरिष्ठ पत्रकार और आईटीवी ग्रुप, इंडिया न्यूज व आज समाज के एडिटोरियल डायरेक्टर पद्मश्री आलोक मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

1 week ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

18 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

21 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

22 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

22 hours ago