होम / प्रिंट / इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली मैगजीन के संपादक बने प्रोफेसर एस महेंद्र देव

इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली मैगजीन के संपादक बने प्रोफेसर एस महेंद्र देव

प्रोफेसर एस महेंद्र देव को इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली (EPW) का नया संपादक नियुक्त किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

प्रोफेसर एस महेंद्र देव को इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली (EPW) का नया संपादक नियुक्त किया गया है। मैगजीन का प्रकाशन करने वाले समीक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक नैय्यर ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

देव एक अगस्त से प्रोफेसर गोपाल गुरु की जगह लेंगे। पांच वर्षों तक EPW में सेवा देने वाले गुरु जुलाई 2023 के अंत में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

देव दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी और येल विश्वविद्यालय में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध अनुभव के साथ वर्तमान में आईसीएफएआई, हैदराबाद में एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर, इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट स्टडीज, आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष और एक्सिस बैंक के बोर्ड में एक स्वतंत्र निदेशक हैं।

इससे पूर्व, वह इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान, मुंबई के निदेशक और कुलपति, भारत सरकार के कृषि लागत और मूल्य आयोग के अध्यक्ष, इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईएफपीआरआई), वॉशिंगटन डी.सी के न्यासी बोर्ड के उपाध्यक्ष, भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सदस्य और कार्यवाहक अध्यक्ष तथा आर्थिक और सामाजिक अध्ययन केंद्र, हैदराबाद के अध्यक्ष रह चुके हैं।

बयान के मुताबिक, देव ने 22 किताबें लिखी या संपादित की हैं और विकास अर्थशास्त्र तथा व्यापक आर्थिक नीतियों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र एवं भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर उनके लगभग 150 शोध प्रकाशन हैं।

समीक्षा ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित ‘इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली’ सामाजिक विज्ञान में एक अग्रणी मैगजीन है। आधी सदी से भी अधिक समय से EPW को भारत में विद्वानों, नीति निर्माताओं, प्रशासकों, नागरिक समाज और नागरिकों द्वारा व्यापक रूप से पढ़ा जाता रहा है। पूर्व में सचिन चौधरी और कृष्णा राज इस पत्रिका के संपादक रह चुके हैं।


टैग्स संपादक प्रोफेसर एस महेंद्र देव इकोनॉमिक एंड पॉलिटिकल वीकली
सम्बंधित खबरें

'ग्रेटर कश्मीर' के हेल्थ एडिटर बने GOSI के नॉर्थ इंडिया चैप्टर के प्रेजिडेंट 

'ग्रेटर कश्मीर' के हेल्थ एडिटर व जेरोंटोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जुबैर सलीम को जेरियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (GOSI) के नॉर्थ इंडिया चैप्टर का प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है।

3 days ago

PM मोदी के इस सुझाव पर 'ब्लिट्ज इंडिया' की पहल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूं फैलाए ‘पंख’

देश के जाने-माने साप्ताहिक अखबार (Weekly Tabloid) ‘ब्लिट्ज इंडिया’ (Blitz India) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर अमल करते हुए एक नई पहल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने ‘पंख’ फैलाए हैं।

4 days ago

‘दैनिक जागरण’ में रेजिडेंट एडिटर प्रदीप शुक्ला ने दिया इस्तीफा

प्रदीप शुक्ला इस अखबार के साथ करीब 20 साल से जुड़े थे और करीब दो साल से दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

1 week ago

नवरात्रि के आगमन से बड़े ब्रैंड्स के अखबारों में ऊर्जा का संचार तेज

3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत ने भारत के प्रिंट इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है। नेशनल और रीजनल दोनों ही तरह के बड़े दैनिक अखबारों  ने विज्ञापनों में भारी उछाल दर्ज किया है।

1 week ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी और अनुज कुमार सिन्हा की किताबों का दिल्ली में हुआ विमोचन

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दो अक्टूबर 2024 की शाम को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

03-October-2024


बड़ी खबरें

‘ZEE’ के बोर्ड ने MD और CEO के पद पर पुनीत गोयनका की पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

यह नियुक्ति एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी और पांच साल के लिए होगी। हाल ही में हुई कंपनी की बोर्ड मीटिंग में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

1 hour ago

'इमरजेंसी' को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात

कंगना ने हाल ही में अनाउंस किया कि वे जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करेंगी। कंगना ने इतना प्यार और सपोर्ट दिखाने के लिए अपने फैंस का धन्यवाद किया।

4 hours ago

हजारों मौतों के लिए हमास के अलावा ईरान और कतर भी जिम्मेदार : राजीव सचान

सिनवार सोफे पर बैठे दिख रहा है और ड्रोन को देखकर सिनवार ने उस पर हमले की कोशिश भी की, लेकिन आखिरकार याह्या सिनवार को ढेर कर दिया गया।

4 hours ago

इस मसले पर बोले अमिताभ अग्निहोत्री : यह परिवर्तन शुभ, संविधान की जय है

पहली बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने भारत की एकता अखंडता को महफूज रखने और भारत के संविधान के पालन की शपथ ली है। यह परिवर्तन शुभ है, यह संविधान की जय है।

5 hours ago

स्वाति चतुर्वेदी ने कसा अजित डोभाल पर तंज : विष्णु शर्मा ने दिया करारा जवाब

अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, भारतीय रॉ अधिकारी रहे विकास यादव ने पिछले साल गर्मियों में सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश रची।

5 hours ago