होम / प्रिंट / इस बड़े अखबार से रणदीप हुड्डा ने पूछा सवाल, क्या मैं इसे अपनी तारीफ मानूं?

इस बड़े अखबार से रणदीप हुड्डा ने पूछा सवाल, क्या मैं इसे अपनी तारीफ मानूं?

क्या हो जब कोई अखबार ‘रील’ और ‘रियल’ का फर्क न पहचान पाए। दरअसल हुआ भी कुछ ऐसा ही

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने किरदार में इस तरह से ढल जाते हैं, जिन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है, लेकिन तब क्या हो जब कोई अखबार इस तरह की गलती कर बैठे कि ‘रील’ और ‘रियल’ का फर्क न पहचान पाए। दरअसल हुआ भी कुछ ऐसा ही। वैसे समय से खबर प्रकाशित करने के दबाव में कई बार अखबारों में बड़ी गलतियां देखने को मिली हैं, लेकिन इस बार यह गलती ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ अखबार से हुई है।

दरअसल हुआ यूं कि फिल्म अभिनेता रणदीप सिंह हुड्डा एक दिलचस्प वाकया शेयर किया है, जो उनकी फिल्म 'मैं और चार्ल्स' को लेकर है, जिसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज का किरदार निभाया था, जिसे नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने अब रिहा कर दिया है। स्वास्थ्य कारणों के चलते शुक्रवार को उसे जेल से रिहा कर दिया गया।

इसी खबर को टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने अखबार में प्रकाशित किया, लेकिन उससे यहीं गलती हो गई कि उसने चार्ल्स की जगह चार्ल्स की भूमिका निभाने वाले रणदीप हुड्डा की तस्वीर छाप दी। तस्वीर में रणदीप चार्ल्स के लुक में हथकड़ी पहने नजर आ रहे हैं। रणदीप ने खुद अखबार के इस खबर की तस्वीर शेयर की है।  

रणदीप हुड्डा ने ट्विटर पर अखबार की कटिंग के साथ दो और तस्वीर शेयर की, जिसमें से एक में वह चार्ल्स के किरदार में हथकड़ी लगाए नजर आ रहे हैं और दूसरी में चार्ल्स की असली तस्वीर है। इन तस्वीरों के साथ रणदीप ने पूछा, 'क्या यह परोक्ष रूप से मेरी तारीफ थी या आप सच में ‘रील’ और ‘रियल चार्ल्स’ शोभराज में कन्फ्यूज हो गए थे?'

बता दें कि रणदीप की फिल्म 'मैं और चार्ल्स' 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में चार्ल्स की काली दुनिया को दिखाया गया था। फिल्म का निर्देशन प्रवाल रमन ने किया था।

जानिए, कौन है चार्ल्स शोभराज?

चार्ल्स शोभराज का जन्म 6 अप्रैल 1944 को वियतनाम के साइगॉन में हुआ था। उसकी मां वियतनामी थी, जबकि पिता भारतीय थे। उसके जन्म के वक्त वियतनाम पर फ्रांस का कब्जा था। फ्रांस के कब्जे वाले देश में पैदा होने के कारण शोभराज के पास फ्रांस की नागरिकता है। चार्ल्स शोभराज का असली नाम हतचंद भाओनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज बताया जाता है। जुर्म की दुनिया वो 'बिकिनी किलर' और 'द सर्पेंट' के नाम से भी जाना जाता है। वह एक कुख्यात हत्यारा है और इसी जुर्म में 2003 से अब तक नेपाल की जेल में बंद था। वह थाईलैंड, अफगानिस्तान, ईरान, हांगकांग समेत कई देशों की 20 से अधिक महिलाओं का हत्यारा बताया जाता है। उसकी ज्यादातर शिकार के शव बिकिनी में मिले थे, इसलिए वह बिकिनी किलर के नाम से जाना जाने लगा। 

भारत में भी हो चुका है गिरफ्तार

शोभराज को साल 1976 में गिरफ्तार किया था। 1986 में कुछ समय को छोड़ दिया जाए, तो उसने भारत की जेल में 21 साल गुजारे। उस दौरान वह भाग गया था, लेकिन गोवा से दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। 1997 में रिहा होने के बाद शोभराज पेरिस में रहा, लेकिन साल 2003 में उसने नेपाल का रुख किया।


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार रणदीप हुड्डा चार्ल्स शोभाराज
सम्बंधित खबरें

PM मोदी के इस सुझाव पर 'ब्लिट्ज इंडिया' की पहल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूं फैलाए ‘पंख’

देश के जाने-माने साप्ताहिक अखबार (Weekly Tabloid) ‘ब्लिट्ज इंडिया’ (Blitz India) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर अमल करते हुए एक नई पहल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने ‘पंख’ फैलाए हैं।

5 hours from now

‘दैनिक जागरण’ में रेजिडेंट एडिटर प्रदीप शुक्ला ने दिया इस्तीफा

प्रदीप शुक्ला इस अखबार के साथ करीब 20 साल से जुड़े थे और करीब दो साल से दिल्ली-एनसीआर के रेजिडेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

5 days ago

नवरात्रि के आगमन से बड़े ब्रैंड्स के अखबारों में ऊर्जा का संचार तेज

3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत ने भारत के प्रिंट इंडस्ट्री को उत्साहित कर दिया है। नेशनल और रीजनल दोनों ही तरह के बड़े दैनिक अखबारों  ने विज्ञापनों में भारी उछाल दर्ज किया है।

6 days ago

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी और अनुज कुमार सिन्हा की किताबों का दिल्ली में हुआ विमोचन

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दो अक्टूबर 2024 की शाम को आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

1 week ago

'अमर उजाला' में रेजीडेंट एडिटर बने आशीष तिवारी, मिली इस यूनिट की कमान

आशीष तिवारी इससे पहले ‘अमर उजाला वेब सर्विसेज’ (Amar Ujala Web Services) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां वह नेशनल टीम में कार्यरत थे।

1 week ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

2 hours from now

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

3 hours from now

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

1 hour from now

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

1 hour from now

टाटा ग्रुप का मालिक अब टाटा नहीं! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

टाटा ग्रुप की 30 बड़ी कंपनी है। नमक से लेकर सॉफ़्टवेयर बनाता है, चाय बनाता है, कारें बनाता है, हवाई जहाज़ चलाता है। स्टील बनाता है, बिजली बनाता है। ये सब कंपनियां अपना कारोबार ख़ुद चलाती है।

1 hour from now