होम / रेडियो / यहां की 57 जेलों में खुलेंगे रेडियो स्टेशन

यहां की 57 जेलों में खुलेंगे रेडियो स्टेशन

राज्य की ममता बनर्जी सरकार द्वारा जेलों में कैदियों के मनोरंजन और रहन-सहन के स्तर की बेहतरी के लिए शुरू की गई कवायद के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पश्चिम बंगाल की 57 जेलों में जल्द ही रेडियो स्टेशन खोले जाएंगे। बताया जाता है कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार द्वारा जेलों में कैदियों के मनोरंजन और रहन-सहन के स्तर की बेहतरी के लिए शुरू की गई कवायद के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।

हालांकि, देश की कई जेलों ने अपने रेडियो स्टेशन शुरू किए हैं, लेकिन इस राज्य की तमाम जेलों में एक साथ अपने-अपने रेडियो स्टेशन खोले जाएंगे। इस कवायद के तहत संगीत उपकरणों को रखने के लिए जेल परिसर में कमरा भी मुहैया कराया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दमदम केंद्रीय जेल में सरकार ने यह परियोजना शुरू की थी। वहां इस परियोजना के कारगर रहने पर अब राज्य की तमाम जेलों में इसे शुरू करने का फैसला किया गया है। शुरुआत में राज्य की छह केंद्रीय जेलों में इसे शुरू किया जाएगा। बताया जाता है कि हर सुधार गृह में प्रस्तावित रेडियो स्टेशन के लिए पांच हजार गाने जुटाए गए हैं। इनके जरिये रोजाना आठ घंटे तक गीतों का प्रसारण किया जाएगा।

इन रेडियो स्टेशनों से प्रसारित होने वाले गीत-संगीत को कैदियों तक पहुंचाने के लिए बंदी कक्ष के बाहर जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। इन रेडियो स्टेशन में कैदी ही रेडियो जॉकी (आरजे) की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके लिए जेल प्रशासन द्वारा एक गैर-सरकारी संगठन की सहायता से कैदियों को इसका प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।


टैग्स रेडियो स्टेशन पश्चिम बंगाल जेल
सम्बंधित खबरें

2023-24 में 57 नए सामुदायिक रेडियो को दी गई मंजूरी: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 57 नए सामुदायिक रेडियो (Community Radio) स्टेशनों को मंजूरी दी है।

1 week ago

सरकार ने दूरदराज क्षेत्रों के लिए FM रेडियो की नीलामी की शर्तों को बनाया आसान

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आगामी बैच-II और बैच-III एफएम रेडियो नीलामियों के तहत निजी एफएम रेडियो फेज-III नीति दिशानिर्देशों में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं।

11-September-2024

234 नए शहरों में खुलेंगे 730 निजी FM रेडियो चैनल, सरकार ने दी नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी

देश में एफएम रेडियो के विस्तार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 234 स्थानों पर 730 एफएम रेडियो चैनलों के लिए ई-नीलामी आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

28-August-2024

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री ने किया देश के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन

मिजोरम के मुख्यमंत्री व केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री भी रहे समारोह में उपस्थित। इस दौरान 10वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कारों की भी घोषणा की गई।

25-July-2024

तस्वीरों में देखें, 'e4m गोल्डन माइक्स अवॉर्ड्स' की झलकियां

इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में रेडियो और ऑडियो इंडस्ट्री में असाधारण और अभिनव उत्कृष्टता को मान्यता दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

27-June-2024


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

13 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago