होम / सोशल मीडिया / क़तर से 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा : रुबिका लियाकत ने दिल खोलकर की पीएम की तारीफ़

क़तर से 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा : रुबिका लियाकत ने दिल खोलकर की पीएम की तारीफ़

इससे पहले नई दिल्ली के राजनयिक हस्तक्षेप के बाद दोहा ने भारतीय नागरिकों की मौत की सजा को कम करके जेल कैद में बदल दिया गया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत सरकार ने एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल की है। दरअसल, उन आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को सोमवार को कतर ने रिहा कर दिया, जिन्हें कथित तौर पर जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी।

इससे पहले नई दिल्ली के राजनयिक हस्तक्षेप के बाद दोहा ने भारतीय नागरिकों की मौत की सजा को कम करके जेल कैद में बदल दिया गया था। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रुबिका लियाकत ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी ख़ुशी व्यक्त की है।

उन्होंने लिखा, ख़ुशामदीद। क़तर से 8 पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा हो गए हैं। आज की सबसे सुकून देने वाली ख़बर। कूटनीति का इससे अच्छा उदाहरण नहीं मिल सकता। देश का एक भी नागरिक मुश्किल हालात में यूँ ही छोड़ नहीं दिया जाएगा। पीएम मोदी जब विदेश दौरों पर जाते तो ख़ूब आलोचना होती, ताने भी ख़ूब पड़ते।

तब राजनीति के धुरंधर समझ ही नहीं पाए कि ये ‘नया-नवेला पीएम’ आने वाले कई वर्षों के लिए कूटनीति-विदेश नीति का पौधा सींच रहा है। एक और बात पर ग़ौर कीजिएगा। इस देश में मुसलमानों को मोदी के नाम से डरा कर बहुत लोगों ने अपनी दुकान चमका दी और दुनिया के मुस्लिम मुल्क उसी मोदी के नाम पर एक अटूट विश्वास दिखा रहे हैं।

बता दे, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान के माध्यम से जानकारी दी कि आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों में से सात पहले ही भारत लौट चुके हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

2 days ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

2 days ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

2 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

1 day ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago