होम / सोशल मीडिया / ए राजा के बिगड़े बोल अलगाववादी और आतंकी संगठनों जैसे: राजीव सचान

ए राजा के बिगड़े बोल अलगाववादी और आतंकी संगठनों जैसे: राजीव सचान

अगर ये आपका 'जय श्री राम' है, अगर ये आपकी 'भारत माता की जय' है, तो हम उस 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 months ago

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के सांसद ए राजा ने लोकसभा चुनाव से पहले एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे एक बार फिर विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राजा ने हिंदू मान्यताओं की आलोचना की।

ए राजा ने कहा कि उनके राज्य के लोग 'जय श्री राम' और 'भारत माता' को स्वीकार नहीं करेंगे। अगर आप कहते हैं कि ये भगवान है। अगर ये आपका 'जय श्री राम' है, अगर ये आपकी 'भारत माता की जय' है, तो हम उस 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। तमिलनाडु स्वीकार नहीं करेगा।

उनके इस बयान की वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, ए राजा के बिगड़े बोल अलगाववादी और आतंकी संगठनों जैसे हैं। कांग्रेस और आइएनडीआइए के अन्य दल उनके शरारती बयान को उनका निजी विचार कहकर नहीं बच सकते। यदि ए राजा भारत को देश ही नहीं मानते तो फिर INDIA नाम वाला गठबंधन क्यों बना? कांग्रेस को यह याद रहे तो अच्छा कि 2014 में उसकी लुटिया जिन घोटालों के कारण डूबी, उनमें एक ए राजा की करतूत- 2जी घोटाला भी था।

आपको बता दें कि ए राजा ने तीन मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 71वें जन्मदिन के मौके पर कोयंबटूर में एक सार्वजनिक सभा के दौरान ये बयान दिया।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

2 days ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

2 days ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

2 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

13 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago