होम / सोशल मीडिया / 'आप की अदालत' में आचार्य प्रमोद कृष्णम, जज की भूमिका में होंगे प्रोफेसर केजी सुरेश

'आप की अदालत' में आचार्य प्रमोद कृष्णम, जज की भूमिका में होंगे प्रोफेसर केजी सुरेश

प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के टिकट से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं इस शो में आज रात आपको जज की भूमिका में प्रोफ़ेसर केजी सुरेश दिखाई देने वाले है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 days ago

देश के सबसे चर्चित और लोकप्रिय टीवी शो 'आप की अदालत' में आज इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के मेहमान प्रमोद कृष्णम होने वाले है। प्रमोद कृष्णम कल्कि धाम के पीठाधीश्वर के रूप में जाने जाते हैं। राजनीति में भी उनका दखल रहा है। प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के टिकट से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

वहीं इस शो में आज रात आपको जज की भूमिका में प्रोफ़ेसर केजी सुरेश दिखाई देने वाले है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। प्रमोद कृष्णम ने जनता के वकील रजत शर्मा के सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया।

आप की अदालत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन धर्म की बात की, भारत माता की जय के नारे लगाए और फिर ये भी बताया कि वो पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गीत क्यों गाते हैं, नबी को अपना क्यों बताते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी जवानी के दिनों के दिलचस्प किस्से भी सुनाए।

वे हीरो बनने मुंबई गए थे और फिर उन्होंने गाने लिखे। बाद में अपने आश्रम में हेमा मालिनी, रति अग्निहोत्री और पद्मिनी कोल्हापुरी जैसी अभिनेत्रियों को बुलाया। एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी तब हुई जब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मोनिका बेदी को आमंत्रित किया। आप की अदालत में उनसे इन सारी बातों पर सफाई मांगी गई। आप इस शो का प्रोमो यहां देख सकते हैं।

 


टैग्स आप की अदालत प्रमोद कृष्णम
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

15 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

15 hours ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

16 hours ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

16 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

16 hours ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

4 minutes ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

11 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

15 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

15 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

16 hours ago