होम / सोशल मीडिया / अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त, अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात

अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त, अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात

हरियाणा की ऐतिहासिक जीत कितनी महत्वपूर्ण और बड़ी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगता है कि विधायक दल की बैठक के लिए बतौर पर्यवेक्षक स्वयं गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 hour from now

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है, जो हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पार्टी का सीएम चेहरा घोषित किया गया था।

इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, बीजेपी के लिए हरियाणा की ऐतिहासिक जीत कितनी महत्वपूर्ण और बड़ी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगता है कि विधायक दल की बैठक के लिए बतौर पर्यवेक्षक स्वयं गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं।

2022 में यूपी के बाद ऐसा पहली बार होगा जब नए मुख्यमंत्री का चयन सीधे गृह मंत्री की निगरानी में होगा। राज्य में बाज़ी पलटने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई और अब उनका इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जाना एक बड़ा राजनीतिक संदेश है।

इस बैठक में नायब सिंह सैनी को फिर से विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने की औपचारिकता पूरी होगी। आपको बता दें, हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने तीसरी बार जीत हासिल की है। चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए गए थे। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में BJP को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं।

 

 


टैग्स हरियाणा सरकार हरियाणा हरियाणा शपथ ग्रहण
सम्बंधित खबरें

भारत-कनाडा संबंध बद से बदतर होते जा रहे हैं: भूपेंद्र चौबे

कनाडा की सरकार ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कनाडाई सरकार पर आरोपों के सबूत शेयर ना करने की बात भी कही।

1 hour from now

जस्टिन ट्रूडो कर रहे कूटनीति के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन: आदित्य राज

भारत ने कनाडा से उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। भारत कनाडा से अपने और कई अफसरों को वापस बुलाएगा। विदेश मंत्रालय ने आरोपों के पीछे ट्रूडो सरकार का पॉलिटिकल एजेंडा करार दिया।

1 hour from now

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

22 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

22 hours ago

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिली नई पहचान

दिल्ली में हुए ‘वी वीमेन वांट’ के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बतौर मुख्य अतिथि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

13 hours ago

'वायकॉम18' व 'स्टार इंडिया' का विलय FY25 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद

'वायकॉम18' (Viacom18) और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Star India Private Limited) का विलय वित्तीय वर्ष 2025 (FY25) की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है

3 hours from now

 DTH ऑपरेटर्स ने TRAI से की लाइसेंस फीस में राहत की मांग, बोले- वित्तीय दबाव में हैं 

देश के प्रमुख DTH प्लेटफॉर्म्स जैसे- Tata Play और Dish TV ने ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) से अपनी वित्तीय समस्याओं पर चिंता जताई है।

3 hours from now

अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त, अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात

हरियाणा की ऐतिहासिक जीत कितनी महत्वपूर्ण और बड़ी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगता है कि विधायक दल की बैठक के लिए बतौर पर्यवेक्षक स्वयं गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं।

1 hour from now

मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता बाला अरेस्ट, जाने पूरा मामला

मलयालम एक्टर बाबा कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ उनकी एक्स वाइफ और सिंगर अमृता सुरेश ने शिकायत की थी

2 hours from now