होम / सोशल मीडिया / अपने जन्मदिन पर अंजना ओम कश्यप ने कुछ इस अंदाज में पूरी की प्रशंसक की ख्वाहिश

अपने जन्मदिन पर अंजना ओम कश्यप ने कुछ इस अंदाज में पूरी की प्रशंसक की ख्वाहिश

जानी-मानी न्यूज एंकर और ‘आजतक’ में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर अंजना ओम कश्यप का 12 जून को जन्मदिन था। इस खास मौके पर अंजना को देश-दुनिया से तमाम प्रशंसकों ने अपने-अपने अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जानी-मानी न्यूज एंकर और हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर अंजना ओम कश्यप का 12 जून को जन्मदिन था। इस खास मौके पर अंजना को देश-दुनिया से तमाम प्रशंसकों ने अपने-अपने अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दीं।

वहीं, एक प्रशंसक तो दो कदम आगे बढ़ते हुए अंजना ओम कश्यप से अपनी शुभकामनाओं के बदले रिप्लाई की उम्मीद लिए अनशन पर ही बैठ गया। यही नहीं, ट्विटर पर उसने अंजना ओम कश्यप को टैग करते हुए भूख हड़ताल की चेतावनी भी दे दी।

अपने ट्वीट में इस प्रशंसक का कहना था, ’मैं लगातार बीते 12 सालों से @anjanaomkashyap जी का जन्मदिन विश् करता आ रहा हूँ लेकिन मुझ जैसे अति पिछड़ों को अभी तक भी सम्मान स्वरूप ना तो फॉलोबेक मिला है ना ही उनकी और से कोई रिप्लाई। इसलिये आज अनशन पे बैठा हूं कल से भूख हड़ताल शुरू करूंगा। आप सभी मेरा साथ दीजिये।’

इसके बाद तो ट्विटर पर तमाम लोगों ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। खास बात यह रही कि अंजना ओम कश्यप ने इसके बाद हंसी की इमोजी के साथ न सिर्फ उस प्रशंसक को धन्यवाद दिया बल्कि अनशन से उठ जाने को भी कहा। अपने ट्वीट में अंजना का कहना था, ‘दोनों हाथ जोड़कर आपको बहुत बहुत धन्यवाद! अब उठ जाइए।’

बस फिर क्या था, शौकत अली ने न सिर्फ अपना अनशन समाप्त कर दिया बल्कि इस खुशी में भंडारे की घोषणा भी कर दी।

 


टैग्स बर्थडे जन्मदिन अंजना ओम कश्यप शौकत अली अनशन प्रशंसक
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

2 days ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

2 days ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

2 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

1 day ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

2 days ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago