होम / सोशल मीडिया / सीएम ममता बनर्जी के भय के राज से उबर रहा है बंगाल : हर्षवर्धन त्रिपाठी

सीएम ममता बनर्जी के भय के राज से उबर रहा है बंगाल : हर्षवर्धन त्रिपाठी

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज से लेकर श्याम बाजार और विक्टोरिया मेमोरियल तक की बत्तियां बंद कर प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी समर्थन दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 month ago

कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्याकांड का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। लोगों ने बंगाल की सड़कों पर अलग-अलग क्षेत्रों में बत्तियां बुझा कर प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ अब प्रदर्शनों में पहली बार मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने भी हिस्सा लिया है।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी पीड़िता को इंसाफ दिलाने की इस मुहिम में शामिल हुए। उन्होंने रात नौ बजे कैंडल जलाकर विरोध प्रकट किया। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने भी अपनी राय व्यक्त की और उनका मानना है कि अब बंगाल सीएम ममता बनर्जी के भय के राज से उबर रहा है।

उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, यह भारतीय जनता पार्टी या सिर्फ राजनीतिक दलों की शक्ति नहीं है। यह शक्ति प्रमाण है, ममता बनर्जी के राज से ऊब चुके लोगों की सहनशक्ति के जवाब देने की। जिस तरह से वामपंथियों के भय से बंगाल उबरा था। अब ममता राज के भय से भी उबर रहा है।

आपको बता दे, कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज से लेकर श्याम बाजार और विक्टोरिया मेमोरियल तक की बत्तियां बंद कर प्रदर्शन किया गया। रात नौ बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मोमबत्तियां और मोबाइल के फ्लैश लाइट के सहारे जुलूस निकाले।

बंगाल सरकार के खिलाफ इन प्रदर्शनों को राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी समर्थन दिया। ठीक नौ बजे राजभवन की बत्तियां भी बुझा दी गईं।

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

1 day ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

21 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago