होम / सोशल मीडिया / CM ने कहा- हिमाचल की तबाही के लिए बिहारी जिम्मेदार, प्रणव सिरोही ने पूछा ये बड़ा सवाल

CM ने कहा- हिमाचल की तबाही के लिए बिहारी जिम्मेदार, प्रणव सिरोही ने पूछा ये बड़ा सवाल

प्रवासी आर्किटेक्ट जिन्हें मैं 'बिहारी आर्किटेक्ट' कहता हूं, यहां आते हैं और फर्श पर फर्श बनाते हैं। हमारे पास स्थानीय राजमिस्त्री नहीं हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

हिमाचल प्रदेश अत्यधिक बारिश और भूस्खलन के कारण पिछले 50 वर्षों की सबसे खराब प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहाड़ी राज्य में बड़े पैमाने पर निर्माण को जिम्मेदार ठहराया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बाहर से आर्किटेक्ट राज्य में आ रहे हैं और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग किए बिना, फर्श पर फर्श का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'प्रवासी आर्किटेक्ट जिन्हें मैं 'बिहारी आर्किटेक्ट' कहता हूं, यहां आते हैं और फर्श पर फर्श बनाते हैं। हमारे पास स्थानीय राजमिस्त्री नहीं हैं। '

उनके इस बयान पर पत्रकार प्रणव सिरोही ने ट्वीट कर एक बड़ा सवाल पूछा है। उन्होंने लिखा, कांग्रेस के CM कह रहे हैं कि हिमाचल में गिर रहे इमारती ढांचों के लिए 'बिहारी मिस्त्री' जिम्मेदार हैं? वह सभी मजूदर-मिस्त्रियों को 'बिहारी' भी बता रहे हैं। I.N.D.I.A गठबंधन में साझेदार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस पर कुछ कहेंगे या नहीं?

आपको बता दें कि पहाड़ों की रानी शिमला इस मानसून से हिमाचल प्रदेश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक रही है। हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों भूस्खलन की इतनी घटनाएं हुईं हैं, जो 50 वर्षों के रिकाॅर्ड को तोड़ रही हैं. अब तक भूस्खलन की वजह से 71 लोगों की मौत हुई है।

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त, अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात

हरियाणा की ऐतिहासिक जीत कितनी महत्वपूर्ण और बड़ी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगता है कि विधायक दल की बैठक के लिए बतौर पर्यवेक्षक स्वयं गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं।

10 hours ago

भारत-कनाडा संबंध बद से बदतर होते जा रहे हैं: भूपेंद्र चौबे

कनाडा की सरकार ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कनाडाई सरकार पर आरोपों के सबूत शेयर ना करने की बात भी कही।

10 hours ago

जस्टिन ट्रूडो कर रहे कूटनीति के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन: आदित्य राज

भारत ने कनाडा से उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। भारत कनाडा से अपने और कई अफसरों को वापस बुलाएगा। विदेश मंत्रालय ने आरोपों के पीछे ट्रूडो सरकार का पॉलिटिकल एजेंडा करार दिया।

10 hours ago

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

1 day ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee मीडिया में हुआ ये संगठनात्मक बदलाव 

जी मीडिया कॉरपोरेशन (ZMCL) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की गई है।

1 hour ago

'वायकॉम18' व 'स्टार इंडिया' का विलय FY25 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद

'वायकॉम18' (Viacom18) और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Star India Private Limited) का विलय वित्तीय वर्ष 2025 (FY25) की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सिंधी भाषा में दूरदर्शन चैनल की मांग वाली याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 24 घंटे सिंधी भाषा में दूरदर्शन चैनल शुरू करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

2 hours ago

 DTH ऑपरेटर्स ने TRAI से की लाइसेंस फीस में राहत की मांग, बोले- वित्तीय दबाव में हैं 

देश के प्रमुख DTH प्लेटफॉर्म्स जैसे- Tata Play और Dish TV ने ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) से अपनी वित्तीय समस्याओं पर चिंता जताई है।

8 hours ago

अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त, अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात

हरियाणा की ऐतिहासिक जीत कितनी महत्वपूर्ण और बड़ी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगता है कि विधायक दल की बैठक के लिए बतौर पर्यवेक्षक स्वयं गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं।

10 hours ago