होम / सोशल मीडिया / निठारी कांड के निर्णय पर बोले ब्रजेश मिश्रा: ये केस विवेचना की विफलता का जीवित स्मारक

निठारी कांड के निर्णय पर बोले ब्रजेश मिश्रा: ये केस विवेचना की विफलता का जीवित स्मारक

इस फैसले के बाद सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ आसपास के लोग खंडहर हो चुकी D-5 कोठी के पास पहुंचे तो उनका दर्द छलक गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 11 months ago

29 दिसंबर 2006 को सेक्टर 31 के निठारी गांव स्थित डी-5 कोठी के आसपास एक के बाद एक नरकंकाल मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई थी। जांच शुरू हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। लापता 18 बच्चों और एक कॉलगर्ल की हत्या की बात सामने आई। जांच का जिम्मा सीबीआई को दिया गया। डी-5 कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और नौकर सुरेंद्र कोली आरोपी बने, 16 केस में ट्रायल शुरू हुआ। फांसी की सजा कई केस में सुनाई गई।

अब करीब 17 साल बाद हाई कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया। इस निर्णय पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, 'तो निठारी के मासूम बच्चों और बेटियों की किसने बोटी-बोटी की? कहां गए वो बच्चे और बेटियां? पंढेर और कोली कोर्ट से बरी हो गए। उनके खिलाफ जांच एजेंसी कोई सबूत नहीं तलाश पायी। ट्रायल कोर्ट ने बिना सबूत कैसे फांसी की सजा सुना दी ये तथ्य हैरान करता है। ट्रायल कोर्ट फांसी की सजा देता है। हाईकोर्ट फाइल देखता है तो कोई ठोस सबूत और चश्मदीद गवाह तक नहीं मिलता।

पंढेर और कोली ने नहीं तो फिर किसने इन मासूमों को मौत के घाट उतारा? मीडिया की नज़रों से जैसे ही ये मामला ओझल हुआ, जांच भी जैसे तैसे निपटा दी गयी। ये केस विवेचना की विफलता का जीवित स्मारक है। और इसको उदाहरण के रूप में याद किया जायेगा। मासूम बच्चों की आत्मा आज भी भटक रही, उन्हे इंसाफ चाहिए। पंढेर और कोली जेल से बाहर आने वाले हैं।'

 


टैग्स मोनिंदर सिंह पंढेर सुरेंद्र कोली बरी निठारी कांड पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला नोएडा निठारी कांड
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

2 days ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

2 days ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

2 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

1 day ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago