होम / सोशल मीडिया / हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से तबाही पर बोले ब्रजेश मिश्रा- उत्तराखंड त्रासदी से नहीं लिया सबक

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से तबाही पर बोले ब्रजेश मिश्रा- उत्तराखंड त्रासदी से नहीं लिया सबक

भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण लगभग 1300 सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जबकि 40 बड़े पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने जबरदस्त तबाही मचायी है। भारी बरसात, बाढ़ और लैंड स्लाइड ने कई लोगों की जान ले ली हैं। एक आंकड़े के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में तबाही की बारिश के कारण राज्य में 88 लोगों की जान चली गई है, 16 लोग लापता हैं और 100 लोग घायल हुए हैं। राज्य भर में 492 जानवरों की मौत हो चुकी है।

भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण लगभग 1300 सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जबकि 40 बड़े पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक अनुमान के अनुसार सरकार को 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इस जल प्रलय पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने ट्वीट कर एक आह्वान किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पहाड़ दरक रहे हैं। सैलाब उमड़ रहा है। नदियां अपना रास्ता वापिस ले रही हैं। पहाड़ भी खुद को खोदे जाने से कमजोर हो रहे हैं। इसलिए बारिश में सब ढह जा रहा है। प्रकृति संतुलन रखना चाह रही है। नदी किनारे निर्माण, विनाश को आमंत्रण है। नदी को कोई सरहद भी रोक नही पाई। तुम्हारे महल, होटल, घर, दुकान  तिनके की तरह बिखर जाएंगे जब नदी अपना रास्ता वापिस लेने आती है।

जिस सरकार और समाज ने उत्तराखंड की त्रासदी से सबक न लिया हो वो हिमाचल प्रदेश की तबाही से क्या सीखेंगे। बाढ़ कम होने दीजिए। इनके टंटीले फिर उसी स्थान पर लग सज जाएंगे। बेलगाम, बेहिसाब, पहाड़ों की तरफ लोग भाग रहे हैं। वहां जहां सीमित संसाधन है, इतनी भीड़ आ जाती है कि चलने में कंधे छिलते हैं। पहाड़ को बचाओ। नदियों को रास्ता दो। पेड़ मत काटो। पहाड़ी सभ्यता, पहाड़ी संस्कृति और पहाड़ की प्रकृति की रक्षा का संकल्प लीजिए।

वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स हिमाचल प्रदेश पत्रकार ब्रजेश मिश्रा तबाही की बारिश भारी बारिश भूस्खलन वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा
सम्बंधित खबरें

अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त, अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात

हरियाणा की ऐतिहासिक जीत कितनी महत्वपूर्ण और बड़ी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगता है कि विधायक दल की बैठक के लिए बतौर पर्यवेक्षक स्वयं गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं।

10 hours ago

भारत-कनाडा संबंध बद से बदतर होते जा रहे हैं: भूपेंद्र चौबे

कनाडा की सरकार ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कनाडाई सरकार पर आरोपों के सबूत शेयर ना करने की बात भी कही।

10 hours ago

जस्टिन ट्रूडो कर रहे कूटनीति के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन: आदित्य राज

भारत ने कनाडा से उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। भारत कनाडा से अपने और कई अफसरों को वापस बुलाएगा। विदेश मंत्रालय ने आरोपों के पीछे ट्रूडो सरकार का पॉलिटिकल एजेंडा करार दिया।

10 hours ago

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

1 day ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee मीडिया में हुआ ये संगठनात्मक बदलाव 

जी मीडिया कॉरपोरेशन (ZMCL) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की गई है।

1 hour ago

'वायकॉम18' व 'स्टार इंडिया' का विलय FY25 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद

'वायकॉम18' (Viacom18) और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Star India Private Limited) का विलय वित्तीय वर्ष 2025 (FY25) की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सिंधी भाषा में दूरदर्शन चैनल की मांग वाली याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 24 घंटे सिंधी भाषा में दूरदर्शन चैनल शुरू करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

2 hours ago

 DTH ऑपरेटर्स ने TRAI से की लाइसेंस फीस में राहत की मांग, बोले- वित्तीय दबाव में हैं 

देश के प्रमुख DTH प्लेटफॉर्म्स जैसे- Tata Play और Dish TV ने ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) से अपनी वित्तीय समस्याओं पर चिंता जताई है।

8 hours ago

अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त, अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात

हरियाणा की ऐतिहासिक जीत कितनी महत्वपूर्ण और बड़ी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगता है कि विधायक दल की बैठक के लिए बतौर पर्यवेक्षक स्वयं गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं।

10 hours ago