होम / सोशल मीडिया / सहाराश्री के निधन पर भावुक हुईं चित्रा त्रिपाठी, बोलीं- अभिभावक खो दिया

सहाराश्री के निधन पर भावुक हुईं चित्रा त्रिपाठी, बोलीं- अभिभावक खो दिया

सहाराश्री आपने एक संपूर्ण जीवन जीया, लोगों की खूब मदद की। कोई भी आपके पास से कभी बिना मदद के खाली नहीं गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 months ago

‘सहारा’ (Sahara) समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार की रात मुंबई में निधन हो गया है। करीब 75 वर्षीय सुब्रत रॉय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, अभी-अभी सहाराश्री के निधन की खबर मिली। मेरे लिए ये खबर व्यक्तिगत क्षति है।

आप लंबे वक्त से बीमार थे और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। सहाराश्री के साथ मुझे काम करने का मौका मिला। गोरखपुर जैसे शहर से छोटे से कमरे से व्यवसाय शुरू कर दुनिया के फलक पर जिस तरह से रखा वो अभूतपूर्व रहा। सहाराश्री मेरे लिए अभिभावक थे। आपका स्नेह, प्यार, आशीर्वाद, मार्गदर्शन समय-समय पर मुझे मिलता रहा। मुझे आज भी याद है जब सहारा से मैंने इस्तीफा दिया था तो आप मेरे ऊपर बहुत नाराज हुए थे। सहाराश्री आपने एक संपूर्ण जीवन जीया, लोगों की खूब मदद की। कोई भी आपके पास से कभी बिना मदद के खाली नहीं गया और ये सब मैंने खुद देखा।

आप का इस तरह से जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर आपको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति ! और ये पहली बार होगा कि मैं  सहाराश्री को सहारा प्रणाम नहीं बल्कि अंतिम प्रणाम करूंगी। इसके साथ ही उन्होंने सहाराश्री के साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की जो आज से 12 साल पहले ली गई थी।

आपको बता दें कि सहारा इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘सहाराश्री’ को मेटास्टैटिक स्‍ट्रोक, हाई ब्‍लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्‍या थी। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण 12 नवंबर 2023 को उन्हें मुंबई के ‘कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था, जहां कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 की रात करीब 10.30 बजे उनका निधन हो गया।

 

 


टैग्स निधन सहारा श्रद्धांजलि सुब्रत रॉय सहारा प्रमुख सहारा श्री
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

1 day ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

7 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago