होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे सीएम गहलोत, राणा यशवंत ने कही ये बड़ी बात

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे सीएम गहलोत, राणा यशवंत ने कही ये बड़ी बात

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीएम गहलोत सोनिया गांधी से मिले और उनसे माफी भी मांगी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

राजनीति को संभावनाओं का खेल ऐसे ही नहीं कहा जाता है, वर्तमान में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर ये पंक्ति सटीक बैठ रही है। दरअसल एक सप्ताह पहले तक उनका कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की वह पहली पसंद थे, लेकिन राजस्थान में गहलोत समर्थक विधायकों ने सचिन पायलट को लेकर बयानबाजी की उससे सीएम गहलोत की छवि को नुकसान पहुंचा है। 

अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में सीएम बदलना चाहती थी, लेकिन उसी शाम कांग्रेस के 92 विधायकों ने स्पीकर को अपना इस्तीफा दे दिया और विधायक दल की बैठक रद्द हो गई। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीएम गहलोत सोनिया गांधी से मिले और उनसे माफी भी मांगी। इसी बीच उन्होंने ऐलान किया कि वह अब कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। 

इस पूरे सियासी घटनाक्रम पर 'इंडिया न्यूज' के मैनेजिंग एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, अशोक गहलोत ने दिया तो शह था, लेकिन हो गई मात। बिसात पर चाल को सामने वाले की दो चाल सोचकर ही चली जाती है, मगर सामने वाला कभी-कभी बहुत आगे की सोचकर तैयार बैठा रहता है। एक ही चाल में गेम ओवर हो जाता है और यही हुआ। 

राणा यशवंत के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 

 


टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर राणा यशवंत सचिन पायलट अशोक गहलोत मीडिया न्यूज़ राजस्थान सियासी संकट ट्विटर न्यूज़ राजस्थान का मुख्यमंत्री पत्रकार राणा यशवंत
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

2 days ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

2 days ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

2 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

13 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago