होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस ने पीएम पर लगाए बड़े आरोप, हर्षवर्धन त्रिपाठी बोले- 2019 का हश्र सबको याद

कांग्रेस ने पीएम पर लगाए बड़े आरोप, हर्षवर्धन त्रिपाठी बोले- 2019 का हश्र सबको याद

हम 31 प्रिडेटर ड्रोन 3.072 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 25 हजार 200 करोड़ रुपए में खरीद रहे हैं। यानी हम एक ड्रोन 812 करोड़ रुपए में खरीद रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले हफ्ते अमेरिका में थे। इस दौरान अमेरिका से 31 प्रिडेटर ड्रोन खरीदने की डील फाइनल हुई। कांग्रेस ने इस डील को राफेल से भी बड़ा घोटाला बताया है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हम 31 प्रिडेटर ड्रोन 3.072 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 25 हजार 200 करोड़ रुपए में खरीद रहे हैं। यानी हम एक ड्रोन 812 करोड़ रुपए में खरीद रहे हैं, जबकि DRDO इसकी 10 से 20 फीसदी कीमत में ही ये ड्रोन बना सकता है। कांग्रेस के इस आरोप के बाद वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 2019 में कांग्रेस राफेल पर चौकीदार चोर है, नारा लेकर आगे बढ़ी, हश्र सबको याद है। अब 2024 से पहले भी कांग्रेस वही कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार चिपकाने की कोशिश कर रही है। अमेरिका के साथ हुए ड्रोन सौदे पर सवाल उठा रही है। फिर परिणाम वही आने वाला है।

आपको बता दें कि भारत अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स से कुल 31 ड्रोन (16 स्काई गार्डियन और 15 सी गार्डियन ड्रोन) खरीद रहा है। इन्हें जनरल एटॉमिक्स ने बनाया है। ड्रोन जुलाई से मिलने लगेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा : दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

5 hours from now

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा : रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

5 hours from now

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

2 days ago


बड़ी खबरें

चुनावी धन बल और मीडिया की भूमिका से विश्वसनीयता को धक्का : आलोक मेहता

जो मीडिया कर्मी हरियाणा चुनाव या पहले किसी चुनाव में ऐसे सर्वे या रिपोर्ट पर असहमति व्यक्त करते थे, उन्हें पूर्वाग्रही और सत्ता का पक्षधारी इत्यादि कहकर बुरा भला सुनाया जाता है।

4 hours from now

सरसंघचालक के व्याख्यान में समाज और सामाजिक सुधार पर जोर : अनंत विजय

विजयादशमी पर आरएसएस अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अकादमिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम सुनकर आगबबूला होने वाले लोगों की बड़ी संख्या है।

4 hours from now

टाटा ग्रुप का मालिक अब टाटा नहीं ! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

टाटा ग्रुप की 30 बड़ी कंपनी है। नमक से लेकर सॉफ़्टवेयर बनाता है, चाय बनाता है, कारें बनाता है, हवाई जहाज़ चलाता है। स्टील बनाता है, बिजली बनाता है। ये सब कंपनियां अपना कारोबार ख़ुद चलाती है।

4 hours from now

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा : रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

5 hours from now

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा : दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

5 hours from now