होम / सोशल मीडिया / विनोद अग्निहोत्री से बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, हम पीएम की कार्यशैली के खिलाफ

विनोद अग्निहोत्री से बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, हम पीएम की कार्यशैली के खिलाफ

राम मंदिर के मामले पर उन्होंने कहा, यह बिल्कुल झूठ बात है कि हमने अपनी पार्टी में किसी को भी अयोध्या जाने से रोका। हमारे कई लोग अयोध्या गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 months ago

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमर उजाला समूह के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री से बातचीत की है। इस चर्चा के दौरान उन्होंने सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए और कहा कि विपक्ष पीएम मोदी की कार्यशैली के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि आम जनता में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई और बेरोजगारी है। खड़गे ने कहा कि 'मोदी की गारंटी' 2004 के स्लोगन 'शाइनिंग इंडिया' की तरह फ्लॉप होगी। जब उनसे पूछा गया कि, पहले चरण में मतदान में कमी की क्या वजह है! तो उन्होंने कहा, कि राजनीतिक दलों और चुनाव आयोग को लोगों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए जितना प्रयास करना चाहिए वो नहीं किया।

खड़गे का कहना था कि हमने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के, युवाओं, नारी शक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा समेत अनेक मुद्दे उठाए हैं। हमारे घोषणा पत्र में भी अनेक मुद्दों को रखा गया है। राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इसके पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पद यात्रा की।

राम मंदिर के मामले पर उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल झूठ बात है कि हमने अपनी पार्टी में किसी को भी अयोध्या जाने से रोका। हमारे कई लोग अयोध्या गए हैं और अब भी जा रहे हैं। मोदी जी बताएं कि क्या अयोध्या में कोई सर्वदलीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जैसे संसद में बिजिनेस एडवाइजरी कमेटी में सभी दलों के लोग बुलाए जाते हैं।'

आप इस पूरे वीडियो इंटरव्यू को यहां देख और सुन सकते हैं।


टैग्स अमर उजाला विनोद अग्निहोत्री सलाहकार संपादक कांग्रेस अध्यक्ष कंसल्टिंग एडिटर मल्लिकार्जुन खड़गे
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

17 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

18 hours ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

18 hours ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

18 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

2 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

14 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

17 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

18 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

18 hours ago