होम / सोशल मीडिया / मध्य प्रदेश में नए CM के नाम के ऐलान पर बोले दीपक चौरसिया, पीएम ने सबको चौंका दिया

मध्य प्रदेश में नए CM के नाम के ऐलान पर बोले दीपक चौरसिया, पीएम ने सबको चौंका दिया

एमपी के नए सीएम के नाम की घोषणा हो चुकी है। उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक मोहन यादव को सीएम बनाया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 months ago

मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। मोहन यादव निवर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में ओबीसी नेता और तीन बार के विधायक मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी। उन्‍हें आरएसएस की भी पसंद माना जाता है। मोहन यादव को राज्य विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का ये रंग भी देखिए। खास बात ये है कि वो खाटी आरएसएस के कार्यकर्ता हैं। जमीनी स्तर से उन्होंने काम शुरू किया, उज्जैन शहर, उसके बाद जिला, उसके बाद संभल, उसके बाद राज्य और ऐसे कई ज़िम्मेदारियों निभाते हुए आज मोहन यादव इस पद पर पहुंचे हैं। एक बार फिर साफ़ हो गया कि पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की इस टीम ने देश ही नहीं अपने पार्टी के लोगों को भी चौकाया है।'

आपको बता दें कि मोहन यादव ने सीएम बनाए जाने की घोषणा के बाद कहा, 'मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा को धन्यवाद देता हूं. यह केवल बीजेपी ही है जो मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।'

 


टैग्स मध्य प्रदेश न्यूज मध्‍य प्रदेश सीएम न्यूज़ मध्‍य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्यमंत्री मोहन यादव
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

1 day ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

24 minutes from now

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

18 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago