होम / सोशल मीडिया / दीपक चौरसिया ने बताया, आखिर क्यों नहीं किए कभी राम लला के दर्शन!

दीपक चौरसिया ने बताया, आखिर क्यों नहीं किए कभी राम लला के दर्शन!

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे प्रारंभ होगा। प्राण प्रतिष्ठा की यह पूजा 40 मिनट तक चलेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 months ago

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे प्रारंभ होगा। प्राण प्रतिष्ठा की यह पूजा 40 मिनट तक चलेगी। इसके बाद करीब 75 मिनट पीएम मोदी, सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत संदेश देंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने ट्वीट कर बताया कि आखिर उन्होंने कभी राम लला के दर्शन क्यों नहीं किए? उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, 500 साल का संघर्ष और आज अब ये घड़ी। रामलला अब अपने भव्य मंदिर में बस पहुँचने वाले हैं। मेरे राम आयेंगे। मेरी ये तस्वीर 5 अगस्त 2020 की है जिस दिन भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ था।

मैं 90 की शुरुआत से अयोध्या जा रहा हूँ लेकिन मैंने कभी रामलला के दर्शन नहीं किए। सिर्फ़ इसलिए दर्शन नहीं किए क्योंकि मन में एक ग़ुस्सा के साथ साथ असंतोष था जो दिखा रहा था कि भगवान राम को टेंट में देखने की हिम्मत मेरे अंदर नहीं थी। जो सृष्टि के रचयिता हो वो टेंट में रहें ये कैसे हो सकता है। बहरहाल अब ये शुभ खड़ी आ गई है, 22 को मैं स्टूडियो  में व्यस्तता के चलते अयोध्या नहीं रहूँगा, लेकिन अपने परिवार के साथ कुछ दिन बाद अयोध्या ज़रूर जाऊँगा।

आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर को विशेष और ऐतिहासिक बनाने के लिए यहां भव्य तैयारियां की जा रही हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के एक सप्ताह पहले ही धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

 


टैग्स राम मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर उद्घाटन राम जन्मभूमि ट्रस्ट भगवान राम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

23 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

23 hours ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

1 day ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

19 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

23 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

23 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago