होम / सोशल मीडिया / राहुल गांधी के इस बयान पर बोले डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, कमल खिला रहे तो ही देश में समृद्धि

राहुल गांधी के इस बयान पर बोले डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, कमल खिला रहे तो ही देश में समृद्धि

राहुल गांधी ने कहा- चक्रव्यूह या पद्म व्यूह ‘कमल’ के शेप में होता है, इससे ‘मंत्री, किसान, वोटर सब डरे हुए हैं। 21वीं सदी में सर एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 months ago

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाषण महाभारत क़ालीन चक्रव्यूह और पद्म व्यूह पर केंद्रित रहा। राहुल गांधी ने कहा- चक्रव्यूह या पद्म व्यूह ‘कमल’ के शेप में होता है, इससे ‘मंत्री, किसान, वोटर सब डरे हुए हैं। 21वीं सदी में सर एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है। वो भी लोट्स के शेप में है, उनका चिह्न पीएम अपनी छाती पर लगाकर चलते हैं।

उनके इस बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने कड़ी आपत्ति दर्ज की। उन्होंने एक टीवी डिबेट में कहा, राहुल गांधी ने कहा था कि हलुआ सेरेमनी में एसटी-एससी OBC कैटेगरी के लोग नहीं थे। शायद राहुल गांधी को राज्य वित्त मंत्री नहीं दिखे जो OBC हैं।

वैसे लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार और उनका परिवार खाता रहा ‘हलुआ’ और जनता फाँकतीं रही ‘बलुआ’ (Sand)। OBC पर काका कालेलकर कमेटी की रिपोर्ट आने के बावजूद 1955 से लेकर 1977 तक और 1980 से लेकर अगले 10 साल तक कांग्रेस सत्ता में थी।

कांग्रेस खाती रही “हलुआ” और OBC खाता रहा “बलुआ” दोनों बार समिति की रिपोर्ट मिलने के बावजूद ओबीसी समुदाय के लिए कुछ नहीं किया गया। जब मोदी सरकार बनी तो ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा मिला। हिन्दू धर्म पर अधिक ध्यान देने के चक्कर में वो चक्र व्यूह को पद्म व्यूह कह रहे हैं उन्हें पता नहीं है प्राचीन भारतीय युद्ध कौशल में ये 36 प्रकार के व्यूहों का वर्णन तो अकेले महाभारत में है।

और फिर भी उन्होंने पद्म व्यूह का ही नाम लिया उनको भारतीय जनता पार्टी और कमल के ऊपर आपत्ति नज़र आती है तो वो यह जान लें कि धन की देवी लक्ष्मी और ज्ञान की देवी सरस्वती कमल पर ही विराजती हैं। ऐसे में कमल खिला रहेगा तो देश में समृद्धि बनी रहेगी।

 

 

 


टैग्स राहुल गांधी महाभारत युद्ध चक्रव्यूह लोकसभा मानसून सत्र 2024 लोकसभा में बजट पर परिचर्चा
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

17 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

18 hours ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

18 hours ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

18 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

2 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

14 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

17 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

18 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

18 hours ago