होम / सोशल मीडिया / महंगाई दर में कमी आने पर अमिश देवगन ने कुछ यूं की सरकार की तारीफ

महंगाई दर में कमी आने पर अमिश देवगन ने कुछ यूं की सरकार की तारीफ

कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CPI) के मुताबिक, भारत में इस साल मार्च महीने में महंगाई दर 4.79 फीसदी रही है, जो कि फरवरी में 5.95 प्रतिशत थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

दुनियाभर में बढ़ती खाद्य महंगाई के बीच भारत देश के लिए एक बढ़िया खबर है। वर्तमान में विकसित देश भी बढ़ती महंगाई से परेशान हैं, लेकिन इन देशों की तुलना में भारत ने महंगाई को अच्छे से काबू किया है।

कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CPI) के मुताबिक, भारत में इस साल मार्च महीने में महंगाई दर 4.79 फीसदी रही है, जो कि फरवरी में 5.95 प्रतिशत और पिछले साल मार्च में 7.68 प्रतिशत थी। अमेरिका में खाद्य महंगाई दर 8.5 प्रतिशत, ब्रिटेन में 19.1 प्रतिशत और यूरोप में 17.5 प्रतिशत है।

इस मुद्दे पर जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार अमिश देवगन ने ट्वीट कर सरकार की तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, इस कठिन समय में हमारे भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं अक्सर 'सीएनबीसी' और 'न्यूज 18' पर कहता हूं कि जब हम 'महंगाई' के बारे में बात करते हैं तो भारत पूरी दुनिया को देखता है। तथ्यों के आधार पर वर्तमान सरकार इसे अच्छी तरह से मैनेज कर रही है। मैं मानता हूं कि आलोचनात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है, लेकिन यह नकारात्मक एजेंडा संचालित नहीं होना चाहिए।

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन में दुनिया का सबसे ज्यादा अनाज उगाया जाता है। जब दोनों देशों में युद्ध शुरू हुआ तो दुनियाभर में अनाज की सप्लाई प्रभावित हुई और इससे महंगाई बढ़ी।

वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अमिश देवगन के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं- 


टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर अमिश देवगन महंगाई पत्रकार अमिश देवगन कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स
सम्बंधित खबरें

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

21 minutes ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

33 minutes ago

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

3 days ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

3 days ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

13 minutes from now

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

1 hour from now

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

21 minutes ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

33 minutes ago

टाटा ग्रुप का मालिक अब टाटा नहीं! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

टाटा ग्रुप की 30 बड़ी कंपनी है। नमक से लेकर सॉफ़्टवेयर बनाता है, चाय बनाता है, कारें बनाता है, हवाई जहाज़ चलाता है। स्टील बनाता है, बिजली बनाता है। ये सब कंपनियां अपना कारोबार ख़ुद चलाती है।

47 minutes ago