होम / सोशल मीडिया / कतर से मीका सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ, तो ये बोले पत्रकार राणा यशवंत

कतर से मीका सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ, तो ये बोले पत्रकार राणा यशवंत

मीका सिंह ने कतर की राजधानी दोहा के एयरपोर्ट पर शॉपिंग करते वक्त विदेशी मुद्रा का नहीं बल्कि भारतीय करंसी का इस्तेमाल किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

लोकप्रिय पंजाबी गायक मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। दरअसल उन्होंने कतर की राजधानी दोहा के एयरपोर्ट पर खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैल्यूट किया।

मीका सिंह ने कतर की राजधानी दोहा के एयरपोर्ट पर शॉपिंग की। शॉपिंग करते वक्त उन्होंने विदेशी मुद्रा का नहीं बल्कि भारतीय करंसी का इस्तेमाल किया है।

मीका सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यहां के फैशन स्टोर पर शॉपिंग करते हुए जब मैंने भारतीय रुपयों का इस्तेमाल किया तब मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ। आप भारतीय मुद्रा का इस्तेमाल यहां के किसी भी रेस्टोरेंट में कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी साहब को बड़ा सैल्यूट है, जिनकी वजह से हम अपने पैसे डॉलर्स की तरह इस्तेमाल कर पा रहे हैं।’

उनके इस वायरल वीडियो पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर राणा यशवंत ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ऐसी सुविधाएं भारतीयों को गर्व करने का मौक़ा तो देती ही हैं, लेकिन यह सरकार की साख और देश की आर्थिक शक्ति का सबूत भी हैं। आप रुपए देकर क़तर में शॉपिंग कीजिए और आनंद लीजिए मिक्का भाई।

बता दें, मीका सिंह के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग गायक की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि वो दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया में भारतीय मुद्रा से लेनदेन होगा।

वरिष्ठ पत्रकार और एंकर राणा यशवंत के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर राणा यशवंत पत्रकार राणा यशवंत
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

2 days ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

2 days ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

2 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

13 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago