होम / सोशल मीडिया / जानिए, पीएम मोदी के डिग्री विवाद पर राहुल शिवशंकर को क्यों याद आए अन्ना हजारे

जानिए, पीएम मोदी के डिग्री विवाद पर राहुल शिवशंकर को क्यों याद आए अन्ना हजारे

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी के बयानों को सुनकर संदेह होता है और प्रश्न उठता है कि क्या हमारे देश के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे हैं?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर विवाद पैदा कर दिया है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री दिखाने से जुड़े आदेश को गुजरात हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

साथ ही कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 25,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट के इस निर्णय के बाद इस मुद्दे पर राजनीति भी जमकर हो रही है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी के बयानों को सुनकर संदेह होता है और प्रश्न उठता है कि क्या हमारे देश के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे हैं? और कितने पढ़े-लिखे हैं? प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा क्यों जरूरी है? पीएम को एक दिन में सैकड़ों फैसले लेने होते हैं। अगर पीएम पढ़े-लिखे न हो तो अधिकारी उन्हें बहला-फुसला कर साइन करवा लेते हैं।

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे लोगों पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 2011 में भ्रष्टाचार पर बहुत जरूरी बहस छेड़ने वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन लोकपाल आंदोलन को चलाने वाले अन्ना हजारे के पास कॉलेज की डिग्री नहीं थी। उनके साथ मंच पर वे सभी नेता थे जो आज कहते हैं 'अनपढ़' = 'गंवार' या 'कॉलेज की डिग्री' को 'नेतृत्व क्षमता' के बराबर मानते हैं। उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह ट्वीट वायरल हो रहा है। 

वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं- 

 

 


टैग्स सीएम केजरीवाल पीएम मोदी डिग्री पीएम मोदी की डिग्री
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

1 day ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago