होम / सोशल मीडिया / भारत में केरोसिन छिड़कने का प्रयास कर रहे हैं राहुल गांधी: हर्षवर्धन त्रिपाठी

भारत में केरोसिन छिड़कने का प्रयास कर रहे हैं राहुल गांधी: हर्षवर्धन त्रिपाठी

अभी अमेरिका में भी हिन्दी बोलने वालों के प्रति घृणा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, फिर भी हिन्दी भाषी बुद्धिजीवी और आम जनता राहुल गांधी को कैसे स्वीकार लेते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 month ago

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। कांग्रेस सांसद भारतीय प्रवासियों और भारतीय छात्रों से मुलाकात कर रहे हैं। अमेरिका में वो भारत के मौजूदा राजनीति हालात पर भी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनावों के बाद कुछ बदल गया है।

कुछ लोगों ने मुझसे कहा है कि चुनाव के बाद डर नहीं लगता अब, डर निकल गया अब। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया के एक पोस्ट की और लिखा, राहुल गांधी खतरनाक खेल, खेल रहे हैं। अमेरिका में जाकर भारतीय लोकतंत्र को तानाशाही बताने का प्रयास कर रहे हैं।

सभी संस्थाओं को बिका हुआ बताने की कोशिश कर रहे हैं। न्यायालय पर भी गंभीर टिप्पणी की है। अमेरिका जाकर भारत में केरोसिन छिड़कने का प्रयास राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी खतरनाक काम कर रहे हैं। आगे एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, एक बात मुझे आश्चर्यचकित करती है कि, उत्तर भारत या कहें कि, हिन्दी भाषी राज्यों को राहुल गांधी लगातार अपमानित करते रहते हैं।

अमेठी हार गए थे तो अमेठी के लोग उनको कम समझदार लगने लगे थे। अभी अमेरिका में भी हिन्दी बोलने वालों के प्रति घृणा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, फिर भी हिन्दी भाषी बुद्धिजीवी और आम जनता राहुल गांधी को कैसे स्वीकार लेते हैं। राहुल गांधी इतना खतरनाक खेल रहे हैं, फिर भी, आश्चर्यजनक।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि संसद में मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि श्री मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है।

 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

21 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

21 hours ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

22 hours ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

22 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

22 hours ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

17 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

21 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

21 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

22 hours ago