होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक 'घमासान' को लेकर पत्रकार अखिलेश शर्मा ने उठाया ये बड़ा सवाल

कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक 'घमासान' को लेकर पत्रकार अखिलेश शर्मा ने उठाया ये बड़ा सवाल

रात को दिल्ली आलाकमान से आदेश आया की आज ही कोई निर्णय ले लेकिन 12 घंटे से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पार्टी असमंजस में दिखाई दे रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वीरों की धरती कहे जाने वाली राजस्थान की भूमि से कांग्रेस के लिए एक ऐसा सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है, जिसकी गूंज दिल्ली दरबार तक पहुंच गई है। दरअसल, एक बार फिर से सचिन पायलट को झटका लगता दिख रहा है। इस बार ऐसा दिखाई दे रहा था कि बड़ी आसानी से सचिन सीएम बन जाएंगे, लेकिन सीएम गहलोत के समर्थन में खड़े विधायकों ने ऐसा हल्ला बोला कि कल विधायक दल की बैठक ही नहीं हो पायी। 

गहलोत खेमा किसी भी कीमत पर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहता। इसीलिए दबाव बनाने के लिए 90 से ज्यादा विधायकों ने स्पीकर को अपने इस्तीफे भी सौंप दिए। रात को दिल्ली आलाकमान से आदेश आया कि आज ही कोई निर्णय ले, लेकिन 12 घंटे से भी अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पार्टी असमंजस में दिखाई दे रही है। 

इस पूरी घटना पर एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार और 2 दशक के भी अधिक समय से राजनीति कवर कर रहे अखिलेश शर्मा ने ट्वीट कर एक बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'राजस्थान में नया सीएम चुनने की बात तब आती जब गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सीएम पद से इस्तीफा देते। गहलोत ने तो अभी पर्चा तक नहीं भरा। चुनाव से पहले ही संभावित परिणाम को लेकर कदम उठा लिया गया। विधायक दल की बैठक बुला कर विद्रोह आमंत्रित क्यों किया गया? 

 अखिलेश शर्मा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं। 

 

 


टैग्स सोशल मीडिया मीडिया कांग्रेस एनडीटीवी सचिन पायलट ट्वीट अखिलेश शर्मा अशोक गहलोत पत्रकार अखिलेश शर्मा राजस्थान का सियासी ड्रामा गहलोत गुट विधायकों की इस्तीफा राजस्थान सियासी संकट
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

2 days ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

2 days ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

2 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

13 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago