होम / सोशल मीडिया / वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने कांग्रेस से पूछा सवाल- धोखा कौन दे रहा है?

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने कांग्रेस से पूछा सवाल- धोखा कौन दे रहा है?

25 सितंबर को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक रद्द कर दी गई वही गहलोत समर्थित 90 से अधिक विधायकों ने अपने इस्तीफे दे दिए है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले कांग्रेस की एकता को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष चुनाव से पहले राजस्थान में सीएम बदलना चाहती है। इस बीच वर्तमान में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, ऐसे में उन्हें सीएम का पद छोड़ना पड़ेगा। हालांकि,आलाकमान की सीएम बदलने की ये कोशिश सफल होने की बजाय विफल होती हुई दिखाई दे रही है। 

आपको बता दें कि 25 सितंबर को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक पर कोई सहमति नहीं बन पाने के कारण बैठक रद्द कर दी गई थी, वहीं गहलोत समर्थित 90 से अधिक विधायकों ने अपने इस्तीफे दे दिए हैं, जोकि बिल्कुल भी यह नहीं चाहते कि सचिन पायलट किसी भी हाल में सीएम बनें। ऐसे में दिल्ली हाईकमान के सामने राज्य में पार्टी को बचाने का संकट खड़ा हो गया है। 

इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी को नसीहत दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, 'कांग्रेस में नव क्रांति जयपुर के क़िले से । विधायकों ने आला कमान की पसंद को खुले आम ठुकराकर इस्तीफ़े तक की धमकी दे दी। लेकिन सवाल यह भी कि गांधी परिवार सचिन को तीन साल से सत्ता सौंपने का वायदा क्यों करता रहा? धोखा कौन किसको दे रहा, देश से पहले पार्टी प्रदेश कैसे जुड़ेगा? '

आलोक मेहता के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स सोशल मीडिया मीडिया आलोक मेहता ट्वीट मीडिया न्यूज़ राजस्थान राजनीतिक संकट राजस्थान के राजनीतिक संकट की इंसाइड स्टोरी अशोक गहलोत का फॉर्मूला गांधी परिवार का प्रोजेक्ट सचिन पायलट अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट कौन बनेगा राजस्थान का सीएम पत्रकार आलोक
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

1 day ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

4 hours from now

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

14 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago