होम / सोशल मीडिया / वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने कांग्रेस को दिखाया 'आईना', कही ये बात

वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने कांग्रेस को दिखाया 'आईना', कही ये बात

एक तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर पार्टी की अंदरूनी फूट सबके सामने आती हुई नजर आ रही है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एक तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर पार्टी की अंदरूनी फूट सबके सामने आती हुई नजर आ रही है। एक तरफ राजस्थान है, जहां सीएम गहलोत और सचिन पायलट के समर्थक भिड़ रहे हैं, राज्य के मंत्री की सभा में जूते लाठियां चल जाते हैं, तो वहीं गोवा में भी कांग्रेस लगभग टूट की कगार पर है। 

गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें, गोवा विधानसभा के सदस्यों की संख्या 40 है, जिसमें बीजेपी के पास 20 विधायक हैं और अब उनके पास 28 विधायक हो गए हैं। दरअसल कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है, लेकिन ऐसा दिखाई दे रहा है कि उन्हें पहले कांग्रेस जोड़ने की आवश्यकता है। 

इस पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने भी ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी को मशवरा दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत जोड़ो की बात करते-करते कांग्रेस अपनी टूट को नहीं रोक पा रही है। गोवा में कांग्रेस किसी भी वक्त टूट सकती है। 11 में से 8 विधायक बीजेपी के संपर्क में बताये जा रहे हैं। क्या राहुल गांधी और उनके सेनापतियों को तुरंत गोवा आकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा पहले करनी चाहिये?

सुमित अवस्थी के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स पत्रकार राहुल गांधी कांग्रेस सुमित अवस्थी भारत जोड़ो यात्रा
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

2 days ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

2 days ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

2 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

15 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago