होम / सोशल मीडिया / सुधीर चौधरी का युवाओं से आह्वान, अब रील्स के जरिये उठाएं अन्याय के खिलाफ आवाज

सुधीर चौधरी का युवाओं से आह्वान, अब रील्स के जरिये उठाएं अन्याय के खिलाफ आवाज

हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' के प्राइम टाइम एंकर और इस देश के सबसे मशहूर न्यूज प्रस्तोता सुधीर चौधरी ने युवाओं से एक आह्वान किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

आज के युवाओं में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे दो बड़े कारण हैं, पहला एक तो सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत जल्दी आपको प्रसिद्धि प्राप्त हो जाती है और दूसरा यह कि सोशल मीडिया कंपनियां अब आपको रील्स बनाने के लिए पैसे भी दे रही हैं।

ऐसे में हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' के प्राइम टाइम एंकर और इस देश के सबसे मशहूर न्यूज प्रस्तोता सुधीर चौधरी ने युवाओं से एक आह्वान किया है। सुधीर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और उस पोस्ट में उन्होंने लिखा, अब एंग्री यंग मैन के सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी मुहिम देखने के लिए सिनेमा की काल्पनिक दुनिया में जाने की जरूरत नहीं। आप स्वयं नायक बनकर अपनी रील्स में अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं। रील्स रीवोल्यूशन का हिस्सा बनिये और अपनी अगली रील अपने लिए नहीं बल्कि भारत के लिए बनाइए।

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है और इस वीडियो में वह युवाओं से यह कहते नजर आ रहे हैं कि आपकी सोशल मीडिया रील्स अब इस देश के भी काम आ सकती है। दरअसल उनके मुताबिक अगर आप अपनी रील्स में अपने आसपास हो रहे भ्रष्टाचार या अपने आसपास हो रही किसी गलत घटना को चित्रण करते हैं तो इसके दो फायदे होंगे। एक तो आपको लोग देखेंगे, आपकी प्रशंसा करेंगे, आपकी सराहना करेंगे और दूसरा इसके माध्यम से आप इस देश में हो रही गलत घटनाओं के खिलाफ, इस देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज भी उठा सकते हैं।

सुधीर चौधरी की इस मुहिम को सोशल मीडिया पर अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। उनके वीडियो को हजारों की संख्या में लोगों ने देखा है और यह संख्या बढ़ती जा रही है। अगर आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो सुधीर चौधरी के इस वीडियो को ध्यान से देखें और आप स्वयं इस देश के नायक बने।

 

 


टैग्स सुधीर चौधरी रील्स रीवोल्यूशन हिंदी न्यूज़ चैनल 'आजतक'
सम्बंधित खबरें

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

12 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

12 hours ago

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

3 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

3 days ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

3 days ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती भर्ती 2024: कॉपी एडिटर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

प्रसार भारती ने कॉपी एडिटर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवारों से इस पद के लिए पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

2 hours ago

'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान

दिल्ली में हो रहे ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दिल्ली की सीएम आतिशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

3 hours ago

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

10 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

12 hours ago