होम / सोशल मीडिया / फैक्ट चेक के नाम पर एजेंडा चलाने वालों को देश अब पहचान चुका है: सुशांत सिन्हा

फैक्ट चेक के नाम पर एजेंडा चलाने वालों को देश अब पहचान चुका है: सुशांत सिन्हा

इन बातों का फैक्ट चेक कहां है कि मोदी ये चुनाव जीते तो अब चुनाव नहीं होगा। इसका फैक्ट चेक कहां है? कहां से आया ये बयान, क्या आधार है इसका?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 18 साल पुराने एक बयान का जिक्र कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह की सरकार में कहा गया था कि देश के संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला हक है।

प्रधानमंत्री ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो देश की संपत्ति 'घुसपैठियों' में बांटी जा सकती है। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और बड़ा सवाल पूछा है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'मनमोहन सिंह जी का जो बयान सार्वजनिक तौर पर मौजूद है, उसका फर्जी फैक्ट चेक कर रहा है ईकोसिस्टम।

और इन बातों का फैक्ट चेक कहां है कि मोदी ये चुनाव जीते तो अब चुनाव नहीं होगा। इसका फैक्ट चेक कहां है? कहां से आया ये बयान, क्या आधार है इसका? मोदी आए तो आरक्षण खत्म कर देंगे। इसका फैक्ट चेक कहां है?मोदी आए तो मुसलमान खत्म हो जाएगा। कितने मुसलमान मार दिए मोदी ने भाई 10 साल में। इसका फैक्ट चेक कहां है?

2002 से मोदी को गुजरात दंगों का जिम्मेदार बताने वालों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले में मोदी को क्लीन चिट मिलने पर कौन सा फैक्ट चेक करके बताया कि किस किस ने दो दशक तक झूठ फैलाया?EVM पर मन मुताबिक विश्वास। अदालती फैसलों पर मनमुताबिक विश्वास।

देश के हर सिस्टम पर अपने फायदे के हिसाब से विश्वास। इन बातों का फैक्ट चेक कहां है? फर्जी फैक्ट चेकर्स और ईकोसिस्टम जितना चाहे उछल ले लेकिन सच ये है कि फैक्ट चेक के नाम पर एजेंडा चलाने वालों को देश अब पहचान चुका है।'


टैग्स सुशांत सिन्हा
सम्बंधित खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

19 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

20 hours ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

20 hours ago

27 साल बाद एक पारी में बने 800 से ज्यादा रन, राजदीप सरदेसाई ने कही ये बड़ी बात

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में 262 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

20 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

20 hours ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

16 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

19 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

20 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

20 hours ago