होम / सोशल मीडिया / खेल जगत को शर्मसार करने वाली घटना पर एंकर मीनाक्षी जोशी को आया गुस्सा, कही ये बात

खेल जगत को शर्मसार करने वाली घटना पर एंकर मीनाक्षी जोशी को आया गुस्सा, कही ये बात

सहारनपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खेल जगत को शर्मसार कर दिया है, जिस पर ‘इंडिया टीवी’ की सीनियर एंकर मीनाक्षी जोशी ने अपना रोष प्रकट किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सहारनपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने खेल जगत को शर्मसार कर दिया है। सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में तीन दिन पहले अंडर-17 स्टेट लेवल कबड्‌डी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें लड़कियां भी शामिल थीं।

खिलाड़ियों की रहने और खाने की व्यवस्था स्टेडियम में ही की गई थी। जब खिलाडियों की खाने की बारी आई, तो उन्हें टॉयलेट में रखा हुआ खाना खिलाया गया। इतना ही नहीं लंच भी उन्हें टॉयलेट में ही कराया गया।

व्यवस्थाएं बद से बदतर थीं। खाने की क्वॉलिटी एक दम घटिया थी। खिलाड़ियों को पेटभर भोजन तक नसीब नहीं हुआ। जो खाना बना हुआ था वह अच्छे से पका हुआ नहीं था। कई खिलाड़ियों ने सलाद से ही अपना पेट भरा। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों के टॉयलेट में खाना परोसते और खाते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए क्षेत्रीय खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को निलंबित कर दिया है।

वहीं, इस पूरी घटना पर ‘इंडिया टीवी’ की सीनियर एंकर मीनाक्षी जोशी ने अपना रोष प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अंडर-17 स्टेट कबड्‌डी टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का खाना टॉयलेट में बनाने और वहीं पर खाना परोसने के मामले में सहारनपुर के खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड हुए। कैसा हो,  अधिकारी महोदय का खाना भी टॉयलेट में बनवा कर परोसा जाए!’     

उनके द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स एंकर मीनाक्षी जोशी फुटबॉल खिलाड़ी टॉयलेट में खाना
सम्बंधित खबरें

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

2 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

2 hours ago

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

3 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

3 days ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

3 days ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

1 hour ago

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

35 minutes ago

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

2 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

2 hours ago

टाटा ग्रुप का मालिक अब टाटा नहीं! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

टाटा ग्रुप की 30 बड़ी कंपनी है। नमक से लेकर सॉफ़्टवेयर बनाता है, चाय बनाता है, कारें बनाता है, हवाई जहाज़ चलाता है। स्टील बनाता है, बिजली बनाता है। ये सब कंपनियां अपना कारोबार ख़ुद चलाती है।

2 hours ago