होम / सोशल मीडिया / पूर्वोत्तर के मुद्दों पर चीन को क्यों दें मौका, सरकार तुरंत दे ध्यान: विनोद अग्निहोत्री

पूर्वोत्तर के मुद्दों पर चीन को क्यों दें मौका, सरकार तुरंत दे ध्यान: विनोद अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री जब कहते हैं कि ऐसी सैकड़ों घटनाएं हुई हैं और हजारों एफआईआर हुई हैं तो फिर आप क्या कर रहे हैं?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

मणिपुर की घटना से पूरे देश में गुस्सा और गम का माहौल है। घटना के बाद लोग मणिपुर के हालात को लेकर चिंतित हैं। क्या सरकार मणिपुर हिंसा से निपटने में चूक गई? क्या मणिपुर की घटना पर राजनीति हो रही है?

वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने अमर उजाला डिजिटल के साप्ताहिक कार्यक्रम 'खबरों के खिलाड़ी' में अपने विचार रखें। उन्होंने कहा, 'घटना से पूरा देश शर्मसार, असहज और दुखी है। बात मैतई और कुकी की नहीं है। यह सवाल मणिपुर का है, महिलाओं का है।

मुख्यमंत्री जब कहते हैं कि ऐसी सैकड़ों घटनाएं हुई हैं और हजारों एफआईआर हुई हैं, तो फिर आप क्या कर रहे हैं? मौजूदा सरकार को शांत पूर्वोत्तर मिला था और इस शांति की वजह से ही वहां आधारभूत ढांचे का विकास हुआ है। सरकार मणिपुर को डील करने में असफल रही है।

1993 में नरसिम्हा राव की सरकार थी और मणिपुर में मैतई और कुकी के बीच संघर्ष हुआ तो नरसिम्हा ने तुरंत राज्य सरकार को बर्खास्त किया और शांति बहाली की गई, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। मणिपुर में इस कदर अलगाववाद फैल गया है कि सरकार पार्टी बन गई है, प्रशासन बंटा हुआ है।

केंद्र को इससे सख्ती से डील करना चाहिए। पूर्वोत्तर में हिंसा के पीछे चीन के हाथ से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन हम चीन को मौका ही क्यों दे रहे हैं? सरकार को पूर्वोत्तर के मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।'

 


टैग्स विनोद अग्निहोत्री मणिपुर वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री
सम्बंधित खबरें

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

22 minutes ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

33 minutes ago

पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, 'थलाइवा' रजनीकांत ने दी भावुक विदाई

एक महान दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और जुनून से भारत को वर्ल्ड मैप पर पहुचान दिलाई। वह व्यक्ति जिसने हजारों उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

3 days ago

दीपक चौरसिया की बड़ी मांग: स्वर्गीय रतन टाटा को मिले 'भारत रत्न'

रतन टाटा ने जो कुछ कमाया वो अपने देश पर खर्च किया, सही मायनों में वो सच्चे राष्ट्रवादी थे। रतन टाटा की कंपनियों का भारत की GDP में 2 प्रतिशत का योगदान है।

3 days ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

13 minutes from now

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

1 hour from now

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

22 minutes ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

33 minutes ago

टाटा ग्रुप का मालिक अब टाटा नहीं! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

टाटा ग्रुप की 30 बड़ी कंपनी है। नमक से लेकर सॉफ़्टवेयर बनाता है, चाय बनाता है, कारें बनाता है, हवाई जहाज़ चलाता है। स्टील बनाता है, बिजली बनाता है। ये सब कंपनियां अपना कारोबार ख़ुद चलाती है।

47 minutes ago