होम / सोशल मीडिया / झारखंड में इस बार दो चरणों में मतदान: अवधेश कुमार ने कही ये बड़ी बात

झारखंड में इस बार दो चरणों में मतदान: अवधेश कुमार ने कही ये बड़ी बात

राज्य गठन के बाद अब तक चार बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें तीन बार पांच चरण में और एक बार तीन चरण में वोट डाले गए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 minutes ago

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। 13 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी, जिसमें 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे फेज की वोटिंग 20 नवंबर को होगी, जिसमें 38 सीट पर वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को काउंटिंग होगी और नतीजे आएंगे। जबसे झारखंड राज्य बना है, उसके बाद यह पहली बार है जब चुनाव दो चरण में होंगे।

इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और चुनाव आयोग की तारीफ़ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, चुनाव आयोग ने 2019 में झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसम्बर तक पांच चरणों में चुनाव कराया था। इस बार दो चरणों में मतदान होगा। महाराष्ट्र में एक चरण।

लोकसभा चुनाव में सात चरणों को लेकर आयोग की आलोचना हुई थी। भारत जैसे देश में अब दो-तीन को छोड़ दें तो ज्यादातर राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक है। हमारे पास इतने सुरक्षा बल एवं अन्य संसाधन हैं कि कम चरणों में चुनाव कराए जा सकते हैं।

आपको बता दें, राज्य गठन के बाद झारखंड में पहली बार विधानसभा का चुनाव दो चरण में हो रहा है। राज्य गठन के बाद अब तक चार बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इनमें तीन बार पांच चरण में और एक बार तीन चरण में वोट डाले गए थे।

इस बार दो चरण में ही 81 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें एक करोड़ 29 लाख महिला और एक करोड़ 31 लाख पुरुष मतदाता शामिल है।


टैग्स झारखण्ड चुनाव 2024
सम्बंधित खबरें

भारतीय राजनीति बुरी तरह जातिवाद से विदग्ध है: समीर चौगांवकर

लोकसभा चुनाव की तरह महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 48 सीटों के उप चुनाव में भी जाति का बोलबाला रहने वाला हैं। कारण भारतीय समाज पूरी तरह जातिवादी है।

51 seconds ago

कनाडा के साथ ही अमेरिका से भी सावधान रहे भारत: राजीव सचान

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर अपने राजनयिकों और संगठित अपराध का इस्तेमाल कर उसके नागरिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

22 minutes ago

इस मसले पर बोले प्रणव सिरोही: आधुनिक समर नीति में 'सब कुछ जायज' है

वैसे भी चाणक्य नीति में शत्रु से पार पाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद तो आधुनिक समर नीति में 'जंग में सब कुछ जायज' है, जैसे सिद्धांत को स्वीकार्यता मिल चुकी है।

31 minutes ago

चित्रा त्रिपाठी की छवि को धूमिल करने का प्रयास, एंकर ने कही कानूनी कार्रवाई करने की बात

पिछले 18 सालों में चित्रा त्रिपाठी ने हर जगह अपनी शर्तों पर नौकरी की है। लोगों का प्यार मिला और उन्होंने मुझे देश का बड़ा पत्रकार बना दिया।

45 minutes ago

अमित शाह हरियाणा के पर्यवेक्षक नियुक्त, अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात

हरियाणा की ऐतिहासिक जीत कितनी महत्वपूर्ण और बड़ी है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगता है कि विधायक दल की बैठक के लिए बतौर पर्यवेक्षक स्वयं गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

डिजिटल व टीवी के दौर में अखबारों की भूमिका को लेकर हमें समझनी होगी यह बात: राकेश शर्मा

वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा ने समाचार4मीडिया से बातचीत में प्रिंट मीडिया की वर्तमान स्थिति, सरकार से जुड़ी नीतियों और डिजिटल युग में इसकी प्रासंगिकता बनाए रखने के उपायों पर खुलकर अपनी बात रखी है।

32 minutes ago

राज टेलीविजन ने अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक के पद पर सुब्रमण्यम शिवकुमार को किया नियुक्त

राज टेलीविजन नेटवर्क ने 14 अक्टूबर 2024 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में सुब्रमण्यम शिवकुमार को कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक की हैसियत से अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है

5 hours from now

चित्रा त्रिपाठी की छवि को धूमिल करने का प्रयास, एंकर ने कही कानूनी कार्रवाई करने की बात

पिछले 18 सालों में चित्रा त्रिपाठी ने हर जगह अपनी शर्तों पर नौकरी की है। लोगों का प्यार मिला और उन्होंने मुझे देश का बड़ा पत्रकार बना दिया।

45 minutes ago

'जागरण न्यू मीडिया' में वैकेंसी, वॉक इन इंटरव्यू 17 अक्टूबर को

इस पद पर नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित ‘जागरण न्यू मीडिया’ के ऑफिस में 17 अक्टूबर 2024 की दोपहर एक बजे से अपराह्न चार बजे तक वॉक इन इंटरव्यू होंगे।

3 hours from now

चुनावी बिगुल बजने से पहले महाराष्ट्र सरकार ने विज्ञापन व पीआर पर खर्च किए 900 करोड़

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

41 minutes ago