होम / टेलिस्कोप / सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से कुछ इस अंदाज में रूबरू होंगे आयुष्मान खुराना

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से कुछ इस अंदाज में रूबरू होंगे आयुष्मान खुराना

बॉलिवुड अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना जल्द ही सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रशंसकों से जुड़ने वाले हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

बॉलिवुड अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना जल्द ही सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ने वाले हैं। दरअसल वे सोशल मीडिया पर एक प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके जरिए वे शौकिया कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका देंगे। वह फेसबुक पर इसका आयोजन करेंगे।

आयुष्मान खुराना का कहना है, ‘मैंने इसका नाम जैम सेशंस रखा है। यह कलाकारों के बीच की एक प्रतिस्पर्धा है। संगीत हमेशा से मेरा पहला प्यार रहा है और यह प्रतिस्पर्धा मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं देश के सुपर टैलेंटेड कलाकारों से मिलने के लिए सचमुच उत्साहित हूं। इसके जरिये मुझे ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।’ आयुष्मान खुराना ने अभी अपनी आने वाली फिल्म 'आर्टिकल 15' की शूटिंग खत्म की है। आयुष्मान खुराना आखिरी बार फिल्म 'बधाई हो' में नजर आए थे। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है।


टैग्स आयुष्मान खुराना
सम्बंधित खबरें

'गुडाचारी 2' के सेट पर घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन पर आई चोट

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इमरान के गले पर कट नजर आ रहा है। गुडाचारी 2, 2018 की तेलुगु एक्शन स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी है।

6 days ago

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड

दरअसल, कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

1 week ago

मंत्री कोंडा सुरेखा की विवादित टिप्पणी के बीच लिंग भैरवी मंदिर पहुंचीं सामंथा

3 अक्टूबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर सामंथा ने कोयंबटूर की लिंग भैरवी माता का दर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने आपकी बात मान ली।

1 week ago

मेगास्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, जताया प्रधानमंत्री का आभार

छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचकर रजनीकांत ने उन सभी हस्तियों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और जो उनसे हॉस्पिटल में मिलने गए।

1 week ago

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी की एंट्री, पिता सुनील शेट्टी ने दिया आशीर्वाद

इस वीडियो की शुरुआत फिल्म 'बॉर्डर' की झलक के साथ होती है। इसके बाद अहान शेट्टी की एंट्री की घोषणा होती है, जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म बॉर्डर के पहले पार्ट में काम किया था।

1 week ago


बड़ी खबरें

'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान

दिल्ली में हो रहे ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दिल्ली की सीएम आतिशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

4 hours from now

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

3 hours ago

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

2 hours ago

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

4 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

4 hours ago