होम / टेलिस्कोप / इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'आर्टिकल 370'

इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'आर्टिकल 370'

इस फिल्म को दर्शकों से थिएटर्स में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था। वहीं लोग फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 months ago

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' इस साल 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सिनेमाघर में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब इस फिल्म ने ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है।

'आर्टिकल 370' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ‘आर्टिकल 370’ कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के ईर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को दर्शकों से थिएटर्स में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था।

वहीं लोग फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 100 करोड़ से भी अधिक का कारोबार किया था। यामी गौतम ने फिल्म में आईबी ऑफिसर का किरदार निभाया है और पीएम मोदी की भूमिका में अरुण गोविल दिखाई दिए हैं।

इनके अलावा फिल्म में किरण करमरकर और प्रियामणि भी नजर आई हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले ने संभाली थी, वहीं फिल्म का निर्माण यामी के पति और निर्देशन आदित्य धर ने किया था।

 


टैग्स आर्टिकल 370 आर्टिकल 370 ओटीटी रिलीज
सम्बंधित खबरें

'गुडाचारी 2' के सेट पर घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन पर आई चोट

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इमरान के गले पर कट नजर आ रहा है। गुडाचारी 2, 2018 की तेलुगु एक्शन स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी है।

3 days ago

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड

दरअसल, कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

4 days ago

मंत्री कोंडा सुरेखा की विवादित टिप्पणी के बीच लिंग भैरवी मंदिर पहुंचीं सामंथा

3 अक्टूबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर सामंथा ने कोयंबटूर की लिंग भैरवी माता का दर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने आपकी बात मान ली।

6 days ago

मेगास्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, जताया प्रधानमंत्री का आभार

छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचकर रजनीकांत ने उन सभी हस्तियों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और जो उनसे हॉस्पिटल में मिलने गए।

6 days ago

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी की एंट्री, पिता सुनील शेट्टी ने दिया आशीर्वाद

इस वीडियो की शुरुआत फिल्म 'बॉर्डर' की झलक के साथ होती है। इसके बाद अहान शेट्टी की एंट्री की घोषणा होती है, जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म बॉर्डर के पहले पार्ट में काम किया था।

1 week ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

16 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

19 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

20 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

20 hours ago