होम / टेलिस्कोप / 'बिग बॉस OTT 3' को सलमान खान नहीं, अनिल कपूर करेंगे होस्ट, इस दिन से होगा शुरू

'बिग बॉस OTT 3' को सलमान खान नहीं, अनिल कपूर करेंगे होस्ट, इस दिन से होगा शुरू

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जियो सिनेमा' डिजिटल रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT' के तीसरे सीजन की स्ट्रीम के लिए पूरी तरह से तैयार है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 months ago

ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जियो सिनेमा' डिजिटल रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT' के तीसरे सीजन की स्ट्रीम के लिए पूरी तरह से तैयार है। वैसे इस शो के मेकर्स ने शो के होस्ट का चेहरा रिवील कर दिया है, क्योंकि इस बार इसे शो को सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे।

बता दें इस शो को अब बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करेंगे। हालांकि, इस सीजन के पहले प्रोमो से ही अनिल कपूर को लेकर हिंट मिल गया था। भले ही 'बिग बॉस OTT 3' के प्रोमो में उनका चेहरा नहीं दिखाया गया, पर 'झक्कास' हीरो को सबने पहचान लिया था। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी है।  

'बिग बॉस OTT' का तीसरा सीजन 21 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे आप 24x7 देख सकते हैं। इस बार के सीजन के लिए कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के अलावा सेलेब्स के नामों की भी चर्चा है।

मेकर्स ने जियो सिनेमा के X अकाउंट पर अनिल कपूर और शो को लेकर पोस्ट किया है और लिखा है- बड़े पर्दे पर राज करने से लेकर अब 'बिग बॉस' के घर पर राज करने तक, अनिल कपूर कुछ खास हैं। 21 जून से शुरू होने वाले 'बिग बॉस OTT 3 में उनका जादू देखें, जियो सिनेमा पर।

 

 


टैग्स मीडिया चैनल बिग बॉस ओटीटी
सम्बंधित खबरें

'गुडाचारी 2' के सेट पर घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन पर आई चोट

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इमरान के गले पर कट नजर आ रहा है। गुडाचारी 2, 2018 की तेलुगु एक्शन स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी है।

4 days ago

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड

दरअसल, कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

5 days ago

मंत्री कोंडा सुरेखा की विवादित टिप्पणी के बीच लिंग भैरवी मंदिर पहुंचीं सामंथा

3 अक्टूबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर सामंथा ने कोयंबटूर की लिंग भैरवी माता का दर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने आपकी बात मान ली।

1 week ago

मेगास्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, जताया प्रधानमंत्री का आभार

छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचकर रजनीकांत ने उन सभी हस्तियों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और जो उनसे हॉस्पिटल में मिलने गए।

1 week ago

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी की एंट्री, पिता सुनील शेट्टी ने दिया आशीर्वाद

इस वीडियो की शुरुआत फिल्म 'बॉर्डर' की झलक के साथ होती है। इसके बाद अहान शेट्टी की एंट्री की घोषणा होती है, जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म बॉर्डर के पहले पार्ट में काम किया था।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

4 hours from now

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

14 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago