होम / टेलिस्कोप / बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

उन्होंने बताया, सरकार मुझे क्यों दे रही है मुझे पता नहीं है। खुशी बहुत है इस बात की मुझे, क्योंकि जो चीज न मांगों उसे हासिल करने की खुशी और ही होती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 months ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया है। मिथुन चक्रवर्ती फिल्म जगत में अहम योगदान रहा है। मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और सामाजिक कामों में उनकी भूमिका के लिए पद्म भूषण दिया गया है।

बता दें, मिथुन चक्रवर्ती काफी लम्बे समय से एक्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने 47 साल के करियर में लगभग 350 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। इस सम्मान को हासिल करने वाले एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो उनका रिएक्शन कैसा था।

उन्होंने बताया, सरकार मुझे क्यों दे रही है मुझे पता नहीं है। खुशी बहुत है इस बात की मुझे, क्योंकि जो चीज न मांगों उसे हासिल करने की खुशी और ही होती है। मैंने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। मैं बहुत खुश हूं। इतना सम्मान किसी को भी मिले तो वो सबसे खुशी का मौका होता है। जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया, क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।

गौरतलब है कि साल 1976 में मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में भी कदम रखा था। उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘दो अंजाने’ था। दुलाल गुहा के डायरेक्शन में बनी इस मूवी के बाद मिथुन मेगा स्टार बन गए और एक के बाद एक शानदर फिल्मों में रोल किया। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'गुडाचारी 2' के सेट पर घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन पर आई चोट

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इमरान के गले पर कट नजर आ रहा है। गुडाचारी 2, 2018 की तेलुगु एक्शन स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी है।

6 days ago

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड

दरअसल, कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

1 week ago

मंत्री कोंडा सुरेखा की विवादित टिप्पणी के बीच लिंग भैरवी मंदिर पहुंचीं सामंथा

3 अक्टूबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर सामंथा ने कोयंबटूर की लिंग भैरवी माता का दर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने आपकी बात मान ली।

1 week ago

मेगास्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, जताया प्रधानमंत्री का आभार

छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचकर रजनीकांत ने उन सभी हस्तियों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और जो उनसे हॉस्पिटल में मिलने गए।

1 week ago

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी की एंट्री, पिता सुनील शेट्टी ने दिया आशीर्वाद

इस वीडियो की शुरुआत फिल्म 'बॉर्डर' की झलक के साथ होती है। इसके बाद अहान शेट्टी की एंट्री की घोषणा होती है, जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म बॉर्डर के पहले पार्ट में काम किया था।

1 week ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

1 hour ago

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

39 minutes ago

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

2 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

2 hours ago

टाटा ग्रुप का मालिक अब टाटा नहीं! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

टाटा ग्रुप की 30 बड़ी कंपनी है। नमक से लेकर सॉफ़्टवेयर बनाता है, चाय बनाता है, कारें बनाता है, हवाई जहाज़ चलाता है। स्टील बनाता है, बिजली बनाता है। ये सब कंपनियां अपना कारोबार ख़ुद चलाती है।

2 hours ago